नए रिश्ते का योग, ऑफिस से भी आएगी गुड न्यूज…मेष राशि के आज दोनों हाथों में लड्डू
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 9 July 2026 : मेष राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. व्यापार में दूरस्थ स्थानों या नए संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज रिश्तों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. आज सूर्य का प्रभाव आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 9 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज गजकेसरी योग बनेगा. यह योग शुभ माना जाता है. चंद्रमा के राशि में आने से विशेष योग बनता है. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि नवमी है. नक्षत्र अश्विनी है. करण गर और वाणिज्य है. पक्ष कृष्ण है. योग सुकर्मा है. आज सूर्योदय 5 बजकर 29 मिनट पर और सूर्यास्त 7 बजकर 22 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 2 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. आज दिशाशूल दक्षिण में रहेगा.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि राशि स्वामी मंगल आज आपको साहस, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे. चंद्रमा आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. नए अवसर प्राप्त होंगे. सूर्य का प्रभाव आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा. वरिष्ठ लोगों का सहयोग दिलाने में आपको सहायक रहेगा.
ये 2 चीज बनाएगी दिन
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. यात्रा के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखें. नियमित व्यायाम और पर्याप्त पानी का सेवन लाभदायक होगा. प्यार और रिश्ते में विश्वास और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित जातकों के लिए किसी शुभ समाचार या नए रिश्तों का संकेत मिल सकता है. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा. परिवार में पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा. धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है.
व्यापार के लिए ये वाला योग
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. निवेश और नई आर्थिक योजनाओं पर विचार किया जा सकता है. व्यापार में दूरस्थ स्थानों या नए संपर्कों से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं. नौकरी और करियर में वरिष्ठ अधिकारियों और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा. प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षा, शिक्षा, प्रशासन, कानून और सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष शुभ रहेगा. व्यापारियों को विस्तार और नए अनुबंध मिलने के योग बन सकते हैं.
इस देवता को चढ़ाएं पीला फूल
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 9, भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग केसरिया होगा, शुभ दिशा पूर्व होगी. आज भगवान विष्णु को पीले पुष्प और तुलसी अर्पित करें. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. पीली हल्दी, दाल और केले का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें