नए सदस्यों से लेकर समितियों में बदलाव तक…राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का एजेंडा आया समाने

0
नए सदस्यों से लेकर समितियों में बदलाव तक…राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का एजेंडा आया समाने


Last Updated:

Ram Mandir Trust News : राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर मचे हंगामे के बीच 22 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक पर सभी की नजरें टिक गई हैं. इस बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, ट्रस्ट की समितियों में बदलाव करने और नए ट्रस्टी को शामिल करने पर चर्चा हो सकती है. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास के मुताबिक, बैठक मणिरामदास छावनी में दोपहर 3 बजे शुरू होगी और लगभग दो घंटे तक चलेगी. इस बैठक का सबसे अहम एजेंडा ट्रस्ट की समितियों में बदलाव माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, कुछ समितियों में नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी जा सकती है. नए ट्रस्टी के नाम पर भी सहमति बन सकती है.

अयोध्या. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार और बदलाव किए जा रहे हैं. इसी क्रम में अब 22 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं. इस बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, ट्रस्ट की विभिन्न समितियों में बदलाव करने और नए ट्रस्टी को शामिल करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. ट्रस्ट सदस्य दिनेंद्र दास ने बताया कि अगली बैठक 22 जुलाई को अयोध्या स्थित मणिरामदास छावनी में होगी. बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होगी और लगभग दो घंटे तक चलेगी. इसमें ट्रस्ट के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहेंगे और कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

उठाया जा सकता है ये कदम

इस बैठक का सबसे अहम एजेंडा ट्रस्ट की समितियों में बदलाव माना जा रहा है. हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट प्रशासन अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है. सूत्रों के अनुसार, कुछ समितियों में नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी जा सकती है. जबकि कुछ समितियों का पुनर्गठन भी प्रस्तावित है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को कम किया जा सके.

SIT की अंतिम रिपोर्ट भी बात

बैठक में नए ट्रस्टी को शामिल करने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से चर्चा होगी. ट्रस्ट लंबे समय से रिक्त पदों को भरने और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विचार कर रहा है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में नए ट्रस्टी के नाम पर सहमति बन सकती है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की अंतिम रिपोर्ट भी बैठक का प्रमुख विषय रहेगी. चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट आगे की रणनीति तय कर सकता है. रिपोर्ट में यदि प्रशासनिक कमियों या सुधार संबंधी सुझाव दिए गए होंगे तो उन्हें लागू करने पर भी विचार किया जाएगा.

कई बड़े फैसलों की उम्मीद

बैठक में राम मंदिर दान प्रबंधन व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा होगी. दान की गणना, सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, कंट्रोल रूम संचालन और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर अब तक किए गए बदलावों की समीक्षा की जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर नई व्यवस्थाओं को भी मंजूरी दी जा सकती है. बताया जा रहा है कि बैठक में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, डिजिटल निगरानी प्रणाली, दान संग्रह एवं लेखा प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. ट्रस्ट का प्रयास है कि श्रद्धालुओं का विश्वास और अधिक मजबूत हो तथा मंदिर की व्यवस्थाएं पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनी रहें. 22 जुलाई की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि चढ़ावा चोरी की घटना के बाद ट्रस्ट की यह पहली ऐसी बैठक होगी, जिसमें जांच रिपोर्ट, प्रशासनिक सुधार और भविष्य की कार्ययोजना पर एक साथ मंथन होगा. ऐसे में बैठक से कई बड़े फैसले सामने आने की उम्मीद है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *