नशे में घर आया पति, देख उदास हुई पत्नी, बोली- कल रक्षाबंधन… फिर रात में सोए साथ, सुबह खुली आंख तो निकल गई चीख

0
नशे में घर आया पति, देख उदास हुई पत्नी, बोली- कल रक्षाबंधन… फिर रात में सोए साथ, सुबह खुली आंख तो निकल गई चीख


Last Updated:

UP News: पति दोस्तों के साथ कच्ची सड़क के पास पार्टी करने चला गया था. रात करीब 10 बजे वह नशे में घर लौटा तो पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई. इस बीच वह सोने चला गया. शनिवार को सुबह सोकर उठा तो पत्नी तीनों बच्चों के …और पढ़ें

नशे में घर आया पति, देख उदास हुई पत्नी, बोली- कल रक्षाबंधन... फिर...पत्नी और तीन बच्चों की मौत.
बांदा: यूपी के बांदा जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. पति से कहासुनी के बाद एक महिला तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में कूद गई. डूबने से चारों की मौत हो गई. नशेबाजी का विरोध करने पर पति से विवाद हुआ था. पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है.

बांदा जिले के नरैनी कोतवाली इलाके के रिसौरा गांव निवासी अखिलेश की पत्नी रीना (30) ने अपने तीन बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) व प्रिंस (3) को साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांदा ब्रांच की केन नहर में छलांग लगा ली. उनकी तलाश में गांव के सात गोताखोर नहर में उतरे थे. नहर में घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर लोगों ने मां और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो देखने वाला दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था. रिसौरा गांव के लोग इस दृश्य को शायद ही कभी भूल पाएं.

ग्रामीणों की भीड़ रिसोरा गांव में नहर के किनारे इकट्ठा हो गई थी. कुछ लोगों को लग रहा था कि संभव है कि घटना न घटित हो. महिला अपने बच्चों के साथ नहर में नहीं कूदी हो. कहीं चली गई हो. रेस्क्यू शुरू होने के बाद भी मौके पर मौजूद रहे पुलिस कर्मी, गोताखोर और ग्रामीण यही अंदाजा लगा रहे थे. लेकिन नहर पटरी पर सामान मिलने की वजह से शक भी था. गोताखोरों ने चारों के शव बाहर निकले तो लोगों की उम्मीद टूट गई. इधर-उधर सोचने के लिए कुछ नहीं बचा था. सभी की आंखें भर आई. लाल बेड सीट में बंधे शवों और उनकी दुर्दशा को देखकर लोगों का कलेजा कांप गया. ग्रामीण कभी शवों की तरफ तो कभी गांव के लोगों की तरफ देखते रहे.

एएसपी शिवराज ने बताया कि रिसौरा गांव निवासी अखिलेश आरख सूरत में मजदूरी करता है. तीन माह पहले ही गांव आया था. शुक्रवार की रात वह दोस्तों के साथ कच्ची सड़क के पास पार्टी करने चला गया था. रात करीब 10 बजे वह नशे में घर लौटा तो पत्नी रीना से उसकी कहासुनी हो गई. इस बीच वह सोने चला गया. शनिवार को सुबह सोकर उठा तो रीना अपने तीनों बच्चों हिमांशु, अंशी व प्रिंस के साथ घर से नदारद थी.

घंटो की मशक्कत के बाद चारों शवों को निकाला गया
घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बांदा ब्रांच की केन नहर पटरी पर शनिवार को सुबह पांच बजे रीना का कंगन, एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली. पुलिस ने पहुंचकर खोजबीन कराई. गोताखोरों की मदद चारों शवों को घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया. पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया रात में महिला के पति के नशे में आने को लेकर विवाद बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है.

homeuttar-pradesh

नशे में घर आया पति, देख उदास हुई पत्नी, बोली- कल रक्षाबंधन… फिर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *