नाले में बह गई थी चारू 90 घंटे बाद मिला शव, बेटी की राह तकती रही मां
Last Updated:
Bulandshahr Latest News: बुलंदशहर में कुछ दिन पहले झमाझम हुई बारिश की वजह से उफने नाले में 11 साल की मासूम छात्रा चारू बह गई थी. आज उस छात्रा का शव 90 दिनों के बाद मिला है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
4 साल की छात्रा चारू का मिला शव.
बुलंदशहर: 90 घंटे बाद 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप का शव मिल गया है. याद होगा आपको स्कूल से लौटते समय बुलंदशहर की बारिश से हुए जलभराव में नाले कक्षा 4 की चारू नाले में बह गई थी. हादसा स्थल से तीन किलोमीटर दूर चावली गांव के पास शव मिला है.
NDRF और बागपत के गोताखोर इरफान की टीम को सफलता मिली है. हादसे के बाद से लगातार बेटी की राह मां की सूनी आंखें ताक रही थीं. मामले में स्कूल प्रबंधन पर FIR और पालिका के दो जेई समेत कई कर्मचारी निलंबित हुए थे. पोस्टमार्टम को चारु का शव भेजा गया है. इलाक़े में शोक की लहर है. बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में हादसा हुआ था.
मामला बुलंदशहर के मोहल्ला साठा इलाके का है. यहां एक खुले नाले में गिरने से चौथी कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा चारू कश्यप बह गई थी. यह घटना भूतेश्वर मंदिर के पास सुशीला इंटरनेशनल स्कूल से घर लौटते समय हुई. बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था. दमकलकर्मी और नगर पालिका की रेस्क्यू टीम जलमग्न नालों और मेनहोल में बच्ची की तलाश के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रही थी. आज 90 घंटे यानी कि 4 दिन बाद मासूम बच्ची का शव मिला है.
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे हर तरह से बचाने की कोशिश की थी, मगर वह उसे न बचा सके. बताते चलें कि डूबने वाले स्थान से नाला 1 किमी दूर काली नदी में गिरता है. नगर पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी से स्लैब को तोड़ते हुए एक किमी नाले में चारू की तलाश शुरू की. वहीं NDRF और SDRF की टीमों ने चारू की काली नदी में तलाश की. जब तीन दिन तक रेस्क्यू अभियान में सफलता नहीं मिली, तो बागपत के गोताखोर ने चारू का शव आज खोज निकाला.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें