नीट परीक्षा देकर निकले छात्रों का दावा, इतने नंबर वालों का मेडिकल कॉलेज तय

0
नीट परीक्षा देकर निकले छात्रों का दावा, इतने नंबर वालों का मेडिकल कॉलेज तय


होमताजा खबरcareer

नीट परीक्षा देकर निकले छात्रों का दावा, इतने नंबर वालों का मेडिकल कॉलेज तय

Last Updated:

Ghazipur NEET 2026 Paper Review: गाजीपुर में रविवार को NEET परीक्षा पू हुई. पेपर खत्म होते ही सेंटरों के बाहर अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी. परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने पेपर का स्तर बताया और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी.

गाजीपुर: जिले में रविवार को NEET परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. जिले के लूदर्स कॉन्वेंट स्कूल, सिटी स्कूल और GGIC पब्लिक स्कूल समेत कई केंद्रों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे. शाम पांच बजे पेपर खत्म होते ही सेंटरों के बाहर अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी. परीक्षा खत्म होते ही छात्रों ने पेपर के स्तर, तैयारी और संभावित कटऑफ पर अपनी राय रखी.

अभ्यर्थी आयुष यादव ने बताया कि पेपर का पैटर्न ठीक था, लेकिन फिजिक्स थोड़ा कठिन लगा. उन्होंने कहा कि इस बार कटऑफ 350 नंबर से ऊपर जा सकती है. आयुष ने वाराणसी से तैयारी की थी. उनके एक साथी ने बताया कि पेपर मॉडरेट स्तर का था. Physics में कुछ सवाल सोचने वाले थे, लेकिन कोई प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस नहीं था. छात्रों के अनुसार, परीक्षा में कुल 180 प्रश्न आए, जिसमें बायोलॉजी के 90, फिजिक्स के 45 और केमिस्ट्री के 45 सवाल शामिल थे. एक अन्य छात्र ने बताया कि अंतिम एक महीने में उसने रोज 14 से 15 घंटे पढ़ाई की थी, ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके.

कुछ छात्रों को लेंदी लगा पेपर
छात्रा सृष्टि ने कहा कि उनके लिए पेपर थोड़ा कठिन रहा. उन्होंने बताया कि फिजिक्स और बायोलॉजी दोनों सेक्शन लेंदी थे, जिससे समय प्रबंधन चुनौती बना. सृष्टि ने कहा कि वह ग्रेजुएशन के साथ रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं. वहीं स्मृति यादव ने बताया कि उन्होंने Self Study के जरिए तैयारी की. कुछ यूट्यूब चैनलों और चुनिंदा किताबों की मदद से उन्होंने परीक्षा दी.

अब रिजल्ट और कटऑफ का इंतजार
परीक्षा समाप्त होने के बाद अब छात्रों की नजर आंसर की रिजल्ट और कटऑफ पर टिक गई है. गाजीपुर के कई अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार कंपटीशन अच्छा रहा है और चयन के लिए अच्छे अंक जरूरी होंगे. परीक्षा केंद्रों के बाहर पेपर खत्म होने के बाद छात्रों के चेहरों पर राहत और तनाव दोनों दिखा. अब सभी अभ्यर्थियों की नजर आंसर की और रिजल्ट तारीख पर टिक गई है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *