नेपाल में तांडव का मास्टरमाइंड कौन? साध्वी प्राची ने बता दिया नाम, कहा- हिंदू राष्ट्र है इसलिए…
Last Updated:
Sadhvi Prachi News: नेपाल इस वक्त अपने सबसे बड़े राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है. इस बीच, साध्वी प्राची ने बताया कि नेपाल में हो रही हिंसा का मास्टरमाइंड कौन है. आइए जानते हैं सबकुछ…
क्या बोलीं साध्वी?
साध्वी प्राची ने कहा कि नेपाल एक हिंदू राष्ट्र है और इसे तोड़ने की साजिश रची गई है. सोशल मीडिया केवल एक बहाना है और नेपाल को खंड-खंड में बांटना कुछ ताकतों का काम है. उन्होंने इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ बताया.
यह है मामला
नेपाल में बीते सोमवार को जो बवाल पूरे दिन चला, उसने सारी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. यहां नई पीढ़ी के युवाओं ने पूरे काठमांडू में जमकर बवाल मचाया और पुलिस को उन्हें शांत करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ गया. सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के विरोध में हंगामा कर रहे छात्रों और युवाओं से पुलिस और सेना की झड़प में 19 लोगों की जान भी चली गई और सैकड़ों प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए. आखिरकार ओली सरकार ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया. यह फैसला उस समय आया जब देशभर में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ उभरे विरोध प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया. हालांकि, प्रतिबंध हटाने के बाद भी हिंसा थमी नहीं. बल्कि हालात और बिगड़ गए कि पीएम और राष्ट्रपति को इस्तीफा ही देना पड़ गया.