नोएडा के ऐसे सेक्टर और सोसाइटी, जहां सुरक्षा देखकर रह जाएंगे हैरान, जानें जगह

0
नोएडा के ऐसे सेक्टर और सोसाइटी, जहां सुरक्षा देखकर रह जाएंगे हैरान, जानें जगह


Last Updated:

Noida 9 Safest Sectors: नोएडा सिर्फ हाई-राइज़ इमारतों, चौड़ी सड़कों और मॉल्स के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि इसकी कई सोसाइटियां और सेक्टर सुरक्षा के मामले में मिसाल हैं. यहां रहना मतलब ‘सेफ्टी और सोफिस्टिकेशन’ दोनों का अनुभव लेना, जहां आपको हर कदम पर सुरक्षा का भरोसा मिलता है और किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं होती. ऐसे सेक्टर और सोसाइटियों में शांति और अनुशासन का माहौल हर किसी को आकर्षित करता है.

नोएडा सेक्टर 100 विलाज में ज्यादातर स्थानीय निवासी रहते हैं. कुछ साल पहले ही यह सेक्टर विकसित हुआ है। चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड, गेटेड एंट्री, सीसीटीवी और रेजिडेंट्स की सजगता मिलकर इसे अपराध-मुक्त बनाती है. रात में भी यहां का माहौल पूरी तरह सुकून भरा रहता है. लोग निश्चिंत होकर टहलते हैं, बच्चे खेलते हैं, और सुरक्षा का यह दायरा सेक्टर 100 को एक सुरक्षित परिवार क्षेत्र की पहचान देता है.

नोएडा सेक्टर 48

व्यापारियों और हाई-क्लास फैमिलीज का पसंदीदा इलाका सेक्टर 48 अपनी सख्त सिक्योरिटी और व्यवस्थित माहौल के लिए जाना जाता है. यहां सोसाइटी गेट्स पर बायोमेट्रिक सिस्टम और 24×7 पेट्रोलिंग की सुविधा उपलब्ध है. निवासियों की प्राइवेसी को पहली प्राथमिकता दी जाती है. यही वजह है कि सेक्टर 48 नोएडा का एलीट सेफ ज़ोन कहलाता है, जहां सुरक्षा और स्टेटस दोनों साथ चलते हैं.

प्रतीक एडिफिश सोसाइटी

नोएडा सेक्टर 107 की प्रतीक एडिफिस सोसाइटी अपने आलीशान इंटीरियर और सख्त सिक्योरिटी के लिए मशहूर है. गेट पर हाईटेक स्कैनिंग सिस्टम, विज़िटर वेरिफिकेशन और गार्ड्स की सतर्कता इसे खास बनाती है. बिना परमिशन यहां एंट्री असंभव है. सोसाइटी का अनुशासन और चकाचौंध दोनों ही दर्शाते हैं कि सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाता.

सुपरनोवा रेजिडेंस

सुपरनोवा रेजिडेंस सोसाइटी न सिर्फ महंगी है, बल्कि तकनीकी रूप से एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम से लैस है. बिना डिजिटल परमिशन यहां एंट्री मुमकिन नहीं. 24 घंटे सर्विलांस कैमरे, बायोमेट्रिक गेट्स और सतर्क सिक्योरिटी गार्ड्स हर एंगल पर नजर रखते हैं. यह सोसाइटी नोएडा में हाई-राइज लक्ज़री के साथ 100% सुरक्षित रहने का अनुभव देती है.

नोएडा सेक्टर 15ए

नोएडा का प्रतिष्ठित सेक्टर 15A शासन-प्रशासन के बड़े अफसरों और अमीर तबके के निवासियों के लिए जाना जाता है. यहां के घरों की कीमतें जितनी ऊंची हैं, सुरक्षा भी उतनी ही कड़ी है. हर एंट्री पॉइंट पर सिक्योरिटी कर्मी मुस्तैद रहते हैं और विज़िटर बिना वेरिफ़िकेशन अंदर नहीं जा सकते. सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, गार्ड्स की नियमित गश्त और निवासियों की सतर्कता इसे पूरी तरह से सील्ड और सुरक्षित क्षेत्र बनाती है.

नोएडा सेक्टर 45

नोएडा सेक्टर 44 अपनी हरियाली, साफ-सुथरी सड़कों और शांत माहौल के साथ-साथ उत्कृष्ट सुरक्षा के लिए भी जाना जाता है. यहां चौबीसों घंटे सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात रहते हैं और विज़िटर ट्रैकिंग सिस्टम पर सख्त निगरानी होती है. हर घर और गली में लगे सुरक्षा कैमरे इसे लगभग अपराध-मुक्त बनाते हैं. खूबसूरती और सुरक्षा के इस बेहतरीन मेल ने सेक्टर 44 को नोएडा का “स्विस कॉर्नर” बना दिया है.

नोएडा सीट 14ए

नोएडा सेक्टर 14A प्रशासनिक अधिकारियों का प्रमुख ठिकाना होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से हमेशा हाई-अलर्ट पर रहता है। हर गली में लगे कैमरे, हर कोने पर पेट्रोलिंग और हर एंट्री पर सुरक्षा जांच इसे अजनबियों के लिए लगभग अप्रवेशनीय बनाते हैं. इस अनुशासित और शांत वातावरण ने सेक्टर 14A को नोएडा का “सिविल सेंट्रल जोन” बना दिया है.

ईलाइट गोल्फ एवन्यू सोसाइटी

नोएडा के सेक्टर 79 स्थित ईलाइट गोल्फ ग्रीन्स सोसाइटी हजारों परिवारों का घर है, लेकिन यहां का सिक्योरिटी सिस्टम इतना संगठित है कि हर निवासी को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा रहता है. गार्ड्स, कैमरे और डिजिटल एंट्री प्रोटोकॉल्स मिलकर एक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करते हैं. 

नोएडा सेक्टर 17

नोएडा सेक्टर 17 उन इलाकों में से है जहां क्राइम रेट लगभग न के बराबर है. गार्ड्स की नियमित पेट्रोलिंग और रेजिडेंट्स की सजगता इसे बेहद सुरक्षित बनाती है. हर गली में सुरक्षा का एहसास और हर घर में शांति का माहौल मिलता है. सुरक्षा के मामले में यह सेक्टर नोएडा का ट्रस्टेड एड्रेस बन चुका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

नोएडा के ऐसे सेक्टर और सोसाइटी, जहां सुरक्षा देखकर रह जाएंगे हैरान, जानें जगह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *