नोएडा में मूसलाधार बारिश, आंधी के बाद शुरू हुई बरसात, IMD का बड़ा अलर्ट

0
नोएडा में मूसलाधार बारिश, आंधी के बाद शुरू हुई बरसात, IMD का बड़ा अलर्ट


लखनऊः उत्तर प्रदेश में अब गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आने लगे हैं. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने और तेज रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे पूर्व उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा, जिसके चलते आने वाले चार से पांच दिनों में प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने के कारण भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. बुधवार की सुबह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंधी और बारिश देखने को मिली है. अमेठी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान थे. वहां अचानक गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई. फिर बारिश के साथ-साथ आसमान से ओले गिरने लगे. पिछले आधे घंटे से झमाझम बारिश हो रही है और ओले गिर रहे हैं. लोग घर से बाहर निकलकर इस शानदार मौसम का आनंद ले रहे हैं. मौसम भी ठंडा हो गया जिस कारण लोगों को कंबल निकालने पड़ गए और AC-कूलर को बंद करना पड़ गया.

मुरादाबाद में आज सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है. कई दिनों से बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था. लेकिन सुबह से हो रही तेज बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. फिलहाल तापमान 29 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 अप्रैल को भी बारिश की संभावना बनी रहेगी.इसके साथ ही 30 अप्रैल को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. साथ ही लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत भी मिल गई है.

29 अप्रैल बुधवार को मौसम विभाग ने लखनऊ में गर्मी से राहत के संकेत दिए हैं. लखनऊ और आसपास के इलाकों में चमक-गरज के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 29 अप्रैल को लखनऊ का अधिकतम तापमान पिछले दिनों मुकाबले 5 से 6 डिग्री सेल्सियस कम यानी 37 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28-30 अप्रैल के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल से 1 मई के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा तक की गति से) चलने की संभावना है.

आईएमडी ने 29 अप्रैल को सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर, कानपुर देहात, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, श्रावस्ती, खीरी, कन्नौज, औरेया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, मथुरा, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और एटा जिले में बारिश व आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बुंदेलखंड के दक्षिणी भाग में पहुंचने से बारिश हो रही है. आने वाले दिनों में इसकी निम्न क्षोभमणडलीय पुरवा हवाओं से संभावित प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप प्रदेश के पूर्वी भाग तक पहुंचने के साथ प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *