नोएडा में 100 करोड़ से तैयार इंडोर स्टेडियम में फायर NOC नहीं, सुरक्षा पर सवाल
Last Updated:
नोएडा स्टेडियम के अंदर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इंडोर स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, इस इंडोर स्टेडियम के पास फायर एनओसी नहीं होने की बात सामने आई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चौबे ने फायर विभाग की टीम को मौके पर भेजकर स्टेडियम का निरीक्षण कराया.
नोएडा: नोएडा स्टेडियम के अंदर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इंडोर स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, इस इंडोर स्टेडियम के पास फायर एनओसी नहीं होने की बात सामने आई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चौबे ने फायर विभाग की टीम को मौके पर भेजकर स्टेडियम का निरीक्षण कराया.
निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी से जुड़ी कई खामियां सामने आने का दावा किया गया. बताया जा रहा है कि स्टेडियम में लगे फायर फाइटिंग उपकरण अक्रियाशील स्थिति में मिले. इसके बाद फायर विभाग ने इंडोर स्टेडियम का संचालन करने वाली एजेंसी से जवाब तलब किया है. साथ ही नोएडा प्राधिकरण को भी पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया गया है.
1000 लोग करते हैं अभ्यास
नोएडा प्राधिकरण की ओर से इस इंडोर स्टेडियम का निर्माण 2023में पूरा कराकर इसका उद्घाटन योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया गया था, जबकि वर्तमान में इसके संचालन की जिम्मेदारी सिक्योरिटी सॉल्यूशन नाम की कंपनी के पास बताई जा रही है. स्टेडियम में होने वाले खेल आयोजनों और अन्य गतिविधियों का संचालन इसी एजेंसी की देखरेख में किया जाता है. यहां जिम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कराटे, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल जैसी खेल गतिविधियां संचालित होती हैं. जानकारी के मुताबिक, रोजाना करीब 500 से 1000 लोग अभ्यास और अन्य गतिविधियों के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं. ऐसे में फायर सेफ्टी व्यवस्था में खामियां सामने आने के बाद लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
हो सकती है अप्रिय घटना
नोएडा में इससे पहले भी आग की घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है. हाल ही में ममूरा गांव में एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें फायर एनओसी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठे थे. ऐसे में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए इंडोर स्टेडियम में भी अगर फायर सेफ्टी से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं तो यह चिंता का विषय है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर स्टेडियम में किसी आयोजन के दौरान आग जैसी कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जवाबदेही किसकी तय होगी?
ग्राउंड फ्लोर पर कैफे और किचन का संचालन
इसी इंडोर स्टेडियम में ग्राउंड फ्लोर पर एक एंट्री गेट पर कुछ दिन पहले एक कैफे खोला गया है जिसका किचन भी संचालित है, अब इस स्थिति में अधिकारियों की लापरवाही या कहें इस कंपनी ने मनमानी की हदें पार दी हैं. फिलहाल फायर विभाग की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आई खामियों के बाद स्टेडियम का संचालन करने वाली एजेंसी से जवाब मांगा गया है और नोएडा प्राधिकरण को भी पत्र भेजा गया है. सवाल यह भी है कि यदि फायर एनओसी के बिना स्टेडियम में नियमित रूप से खेल गतिविधियां और अन्य कार्यक्रम संचालित हो रहे थे तो इसकी जिम्मेदारी किस अधिकारी या एजेंसी की है. अब देखना को होगा कि जवाब तलब के बाद फायर विभाग और प्राधिकरण क्या कार्यवाही करती है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें