नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश

0
नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश


Last Updated:

UP Weather:उत्तर प्रदेश में नौतपा का भीषण प्रकोप झेल रहे लोगों अचानक बदले मौसम ने राहत दी है. लखनऊ कानपुर समेत ास्प पास के जिलों में तीज आंधी के साथ झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला. IMD की तरफ से आज शुक्रवार को भी पश्चिम यूपी समेत पूर्वांचल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Zoom

राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में अचानक बदला मौसम

लखनऊ. नौतपा के बीच राजधानी लखनऊ, आगरा कानपुर, चित्रकूट, हरदोई, समेत शुक्रवार तड़के अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश की वजह से तापमान अचानक गिरावट देखने को मिली. IMD ने 29 मई से 30 मई के बीच यूपी के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही कई जगह ओले गिरने के साथ 90 किमी प्रति घंटा के रफ़्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है.

मौसम विभाग की तरफ से राजधानी लखनऊ समेत आस-पास के जिलों में में गुरुवार को ही बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया था. रात बजे के बाद कई जिलों में अचानक से आंधी के साथ तेज बारिश ने नौतपा की प्रचंड गर्मी में लोगों को राहत दे दी. कई जगह आंधी की वजह से पेड़ और होर्डिंग्स भी उखड गए. चित्रकूट जिले में भी अचानक मौसम के बदलने से लोगों को राहत मिली. तेज आंधी तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया. इस दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चली. एक घंटे तक लगातार तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली. आगरा में भी मौसम अचानक बदल गया. करीब आधी रात आंधी-तूफान बारिश से मौसम सुहाना हो गया.

पश्चिम यूपी के कई जिलों 24 घंटे भाई

IMD की तरफ से मुज़फ्फरनगर, एटा, शामली, समेत अन्य जिलों में 29 मई के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है. इस दौरान तेज आंधी-तूफान, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की तरफ से अपील की गई है कि सभी नागरिको सुरक्षा मानकों का पालन करें. सभी लोग घरों के अंदर रहें. बड़े होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के नीचे आश्रय न लें. बिजली कड़कने और वज्रपात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बंद कर दें. खुले मैदान, तालाबों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।  ओलावृष्टि के दौरान अपने सिर को सुरक्षित ढकें और मवेशियों/पालतू जानवरों को पक्के शेड के नीचे बांधें. जलभराव वाले रास्तों और गिरे हुए बिजली के तारों/खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *