न चांद मांगा, न तारे… महिला सीधे चढ़ गई मोबाइल टावर पर, बोली- पहले मेरी सुनो

0
न चांद मांगा, न तारे… महिला सीधे चढ़ गई मोबाइल टावर पर, बोली- पहले मेरी सुनो


Last Updated:

Ballia News: अक्सर लोग प्यार में ना जाने क्या-क्या कर जाते हैं, लेकिन बलिया में एक महिला प्यार के खातिर सीधे टावर पर ही चढ़ गई और जोर-जोर से गुहार लगाने लगी. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है.

बलिया: कहा जाता है कि प्यार में लोग चांद-तारे तोड़ लाने की बातें करते हैं, लेकिन बलिया में एक महिला अपनी मांग मनवाने के लिए सीधे मोबाइल टावर पर ही चढ़ गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. भीषण गर्मी, तपता सूरज और नीचे हजारों निगाहें, फिर भी महिला टस से मस नहीं हो रही है और मोबाइल स्विच ऑफ कर पुलिस प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है.

नजारा ऐसा है कि मानो पूरा गांव ही थम सा गया हो. मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव का है. वायरल वीडियो के अनुसार, पूनम नाम की करीब 29 वर्षीय महिला मोबाइल टावर के एकदम ऊंचे हिस्से पर चढ़ गई है और लगभग चार घंटे से वहीं पर बैठी है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर महिला ने ये कदम क्यों उठाया है.

महिला ने फोन किया स्विच ऑफ
आपको बताते चलें कि नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि स्थानीय पुलिस लगातार उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए कोशिश कर रही है, लेकिन खबर लिखने तक पुलिस असफल रही है. स्थिति उस समय और चिंताजनक हो गई, जब महिला ने अपना मोबाइल फोन तक स्विच ऑफ कर दिया. पुलिस, परिजन और ग्रामीण लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है. टावर के नीचे खड़े लोगों की नजरें लगातार ऊपर की ओर टिकी हुई हैं और हर कोई उसके सकुशल नीचे उतरने की उम्मीद कर रहा है.

पति पर दूसरी शादी का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी करने की फिराक में है और उसे अपने साथ नहीं रख रहा है. इसी बात से नाराज होकर उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया है. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. महिला बलिया के किसी अन्य गांव की रहने वाली है, लेकिन उसकी पूरी पहचान और पता अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. गौरतलब है कि बलिया में मांगों को मनवाने के लिए टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. कभी युवक तो कभी युवती अपनी बात मनवाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं.

महिला को नीचे उतारने की कोशिश जारी
जिले के लीलकर गांव की यह घटना भी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस प्रकार की कार्यप्रणाली चिंताजनक है, जो जानलेवा साबित हो सकती है. टेलीफोनिक वार्ता में सिकंदरपुर थाना प्रभारी मूलचन्द्र चौरसिया ने बताया कि महिला को नीचे उतारने का प्रयास लगातार जारी है. लेकिन महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है. उसके सन्दर्भ में कई प्रकार की बातें हो रही है, लेकिन सच्चाई महिला के नीचे उतरने के बाद ही पता चलेगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *