पति-पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, मुरादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर में महिला ड्रेस डिजाइनर को डंपर ने कुचला
कानपुर में डंपर से कुचलकर महिला ड्रेस डिजाइनर की मौत. महिला स्कूटर चलाते समय मोबाइल फोन में हैंडफ्री लगाकर कर रही थी बात. डंपर की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत. आरोपित डंपर चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में. नौबस्ता थाना क्षेत्र का मामला.
मुजफ्फरनगर में 16 थानों के प्रभारी बदले
मुज़फ्फरनगर जिले में एसएसपी ने 16 थाना और शाखा प्रभारी बदले. इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान सिविल लाइन थाना प्रभारी बने, इंस्पेक्टर बबलू वर्मा खालापार थाना प्रभारी बने, इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा नगर कोतवाली प्रभारी बने. इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा नई मंडी थाना प्रभारी बनाये गए. इंस्पेक्टर आशुतोष भोपा थाना प्रभारी बनाये गए. इंस्पेक्टर विपिन त्यागी मंसूरपुर थानाध्यक्ष बने. इंस्पेक्टर विजय कुमार सिखेड़ा थानाध्यक्ष बने. सब इंस्पेक्टर मानवेन्द्र भाटी पुरकाजी थानाध्यक्ष बने. इंस्पेक्टर रवेन्द्र यादव प्रभारी अपराध शाखा बनाये गए. इंस्पेक्टर जसवीर सिंह प्रभारी IGRS बने. इंस्पेक्टर योगेंद्र शर्मा भौराकलां थानाध्यक्ष बनाये गए. सब इंस्पेक्टर जयवीर सिंह फुगाना थानाध्यक्ष बने. PRO एसएसपी ज्ञानेन्द्र सिरोही रामराज थानाध्यक्ष बनाये गए
कानपुर में दारोगा पर चढ़ी बोलेरो, आई गंभीर चोट
कानपुर जिले में चेकिंग से बच करो भाग रहे चालक ने टिकरा चौकी के दरोगा पर बोलेरो गाड़ी चढ़ाई. ड्यूटी पर तैनात दरोगा की आई हाथ पैर, सिर और सीने पर आयी चोट. आनन फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती. बोलेरो सवार मौके से भगाने के दौरान टेंट कारोबारी आया चपेट. टेंट कारोबारी की हुई मौत. अनियंत्रित बोलेरो पांडु नदी के पहले मोड पर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी. पूरा मामला बिठूर थाना क्षेत्र का.
मुरादाबाद में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर
मुरादाबाद जिले में योगी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है. इसी कड़ी में हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. डबल मर्डर के हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई. संपत्ति के विवाद में राजा और फरहा नाम के पति पत्नी को उतरा गया था मौत के घाट. डबल मर्डर से सिविल लाइन क्षेत्र में मच गया था हड़कंपर. पुलिस फईम नाम के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके भेज चुकी है जेल. 5 नामजद आरोपियों में शामिल अनस से हुई है पुलिस की मुठभेड़. मुठभेड़ में हत्यारोपी के पैर में लगी गोली. घायल बदमाश अनस को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और नगदी बरामद. अगवानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में थाना सिविल लाइन पुलिस के साथ हुई है हत्यारोपी अनस की मुठभेड़.
प्रयागराज में पैसे की लेनदेन को लेकर युवक की हत्या
प्रयागराज जिले में यमुनानगर जोन के खीरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात युवक की हुई हत्या. पैसों के लेनदेन के विवाद में चाकू मार कर 40 वर्षीय राजू आदिवासी की हत्या. राजू आदिवासी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था. उसका अपने ही पट्टीदार कृष्णकांत आदिवासी से रूपयों को लेकर विवाद चल रहा था. करीब एक हफ्ते पहले राजू आदिवासी मुंबई से अपने गांव आया था. सोमवार को वह अपने ही गांव के राम अवतार और श्याम जी के साथ सीकी गांव से बारात से लौट रहा था. आरोप है कि एसबीआई शाखा खूंटा के पास करीब 11:45 बजे कृष्णकांत ने तीन चार साथियों के साथ राजू को रोक लिया. आरोपियों ने राजू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया. घायल हालत में राजू को सीएचसी मेजा भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया.
प्रयागराज में बच्ची से रेप करने वाला आरोपी फरार
प्रयागराज जिले में 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार. प्रतापगढ़ जिले की मानिकपुर थाना पुलिस मेडिकल जांच के लिए आरोपी को लाई थी एसआरएन अस्पताल. आरोपी कुंडा निवासी जलालुद्दीन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी के फरार होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. देर रात तक शहर के रेलवे स्टेशन बस अड्डा समेत अन्य जगहों पर तलाश की जाती रही. लेकिन रेप के आरोपी का कोई पता नहीं चला है. प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने दो सिपाहियों मदन शर्मा और अनुज कुमार को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस मंगलवार को आरोपी को एसआरएन अस्पताल डीएनए टेस्ट को मेडिकल जांच के लिए लेकर आई थी. बीते रविवार को जलालुद्दीन पर 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा था.
सहारनपुर में पुलिस-बदमाश के बीच एनकाउंटर
सहारनपुर जिले मेथाना तीतरों पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. घटना 21 अप्रैल 2026 की रात की है, जब पुलिस टीम सालियर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति झिंझाना रोड पर एक बाग में तमंचे के साथ मौजूद है और किसी वारदात की फिराक में है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही संदिग्ध ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी और बाग की ओर भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया, इस दौरान बदमाश ने दोबारा फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया.
इटावा में अवैध खनन वालों पर एक्शन
इटावा जिले में अवैध खनन करने वालों पर पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्यवाही. वन ब्लॉक में अवैध मिट्टी खनन करने वाले 1 हिस्ट्रीशीटर समेत 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. 1 जेसीबी मशीन, 1 डंफर, 1 ट्रैक्टर किया गया बरामद. वन ब्लॉक में अवैध मिट्टी खनन रोकने पर उनवा संतोषपुर वन ब्लॉक के वन रक्षक और वन विभाग की टीम पर डंफर चढ़ाने का किया था प्रयास. चौबिया थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह, उप निरी लाल सिंह, उप निरी संतोष कुमार ने पुलिस टीम के साथ वन विभाग की टीम के सहयोग से अवनीश यादव और अजय कुमार को किया गिरफ्तार. गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज. इटावा जिले के चौबिया इलाके के उनवा संतोषपुर गांव के वन ब्लॉक से किया गिरफ्तार.
कानपुर में लगी भीषण आग
कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में टेनरी में भीषण आग लग गई. एचएस इंटरप्राइजेज में आग लगी, जहां जूते का अपर बनाने का काम होता था. आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. कर्मचारियों की छुट्टी के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग. सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने का प्रयास जारी.
उन्नाल में युवती से युवक ने की छेड़खानी
उन्नाव जिले में मांगलिक समारोह में जा रही युवती ने युवक पर छेड़खानी का लगाया आरोप. देर रात एक मांगलिक समारोह में जा रही युवती को युवक पर छेड़ने का आरोप. युवती के हंगामा करने पर भारी भीड़ जमा हो गई. युवक की बीच सड़क पिटाई की सूचना पर युवक पक्ष के परिजन आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों में जमकर विवाद. विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर युवक को हिरासत में लिया. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी. उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नहर के पास का मामला.