पब्जी, छोटा भीम और कूल ब्रो का जलवा! बच्चों की पसंद बनी ये ट्रेंडी राखियां…

0
पब्जी, छोटा भीम और कूल ब्रो का जलवा! बच्चों की पसंद बनी ये ट्रेंडी राखियां…


Last Updated:

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन 2025 के नजदीक आते ही मिर्जापुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. बहनें भाइयों के लिए खास राखियों की खरीदारी कर रही हैं. बच्चों में ‘पब्जी’, ‘छोटा भीम’ और ‘मोटू-पतलू’ राखियों की मांग …और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • मिर्जापुर में राखियों की दुकानें सज गई हैं.
  • पब्जी, छोटा भीम और कूल ब्रो राखियां काफी पसंद की जा रहीं हैं.
  • 10 से 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं.
Raksha Bandhan 2025: भाई और बहन के अटूट रिश्तों का त्योहार रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है. बहनों ने अपने भाइयों के लिए अलग और खास राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है. मिर्जापुर जिले के बाजारों में इस बार कुछ हटकर और ट्रेंडिंग राखियां देखने को मिल रही हैं. छोटे बच्चों के लिए ‘पब्जी’, ‘छोटा भीम’, ‘मोटू-पतलू’ और ‘कूल ब्रो’ जैसी कैरेक्टर राखियों की खूब मांग है. वहीं, युवतियां और महिलाएं भी अपनी पसंद की डिजाइनर और फैंसी राखियां खरीद रही हैं.

राखियों से सजे बाजार
मिर्जापुर जिले के प्रमुख बाजारों में राखियों (Rakhi 2025) की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. पक्काघाट, बरियाघाट और वासलीगंज जैसे बाजारों में अलग-अलग रेंज और डिजाइन की राखियां मिल रही हैं. पक्काघाट के दुकानदार दिलीप कुमार उमर के अनुसार, उनके पास करीब 600 से ज्यादा तरह की राखियां उपलब्ध हैं. इनमें फैंसी राखियां, रेशम की राखियां और बच्चों की पसंद के अनुसार कैरेक्टर वाली राखियां शामिल हैं. कीमत की बात करें तो बाजार में 5 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: ऐ मेरे यार तू लौट के आजा…फ्रेंडशिप डे पर पढ़िए दोस्ती की ऐसी कहानी, जो आपके दिल को छू जाएगी
बच्चों में कैरेक्टर राखियों की धूम
दुकानदार दिलीप कुमार ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए पब्जी, छोटा भीम, मोटू-पतलू और कूल ब्रो जैसी कैरेक्टर राखियों की डिमांड सबसे ज्यादा है. बच्चों को लाइट वाली और फूल-पत्तों से सजी राखियां भी खूब पसंद आ रही हैं.

वहीं, युवाओं और बड़ों के बीच रेशम की पारंपरिक राखियां और सिंपल डिजाइनों की मांग बनी हुई है. पहले जहां बड़ी और भारी राखियों का चलन था, अब लोग हल्की और सादी राखियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

homeuttar-pradesh

पब्जी, छोटा भीम और कूल ब्रो का जलवा! बच्चों की पसंद बनी ये ट्रेंडी राखियां…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *