परेशानियों से घिरा है जीवन, नहीं नजर आ रहा कोई रास्ता, तो इस चौपाई का करें जाप, तुरंत मिलेगा लाभ!

0
परेशानियों से घिरा है जीवन, नहीं नजर आ रहा कोई रास्ता, तो इस चौपाई का करें जाप, तुरंत मिलेगा लाभ!


Last Updated:

Hanuman Chalisa Chaupai: हनुमान चालीसा की कुछ ऐसी चमत्कारी चौपाई हैं, जिनका अगर आप रोजाना जाप कर देंगे तो आपको चमत्कारी लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं इनका महत्व.

अयोध्या: अगर आप हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं. हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं. आपको नियम नहीं पता है आखिर कैसे हनुमान जी  प्रसन्न होंगे. तो चलिए आज हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से बताएंगे कि कैसे हनुमान जी  प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं. अगर आप हनुमान जी महाराज की पूजा आराधना विधि विधान पूर्वक करते हैं उनकी चालीसा का पाठ करते हैं, तो हनुमान जी अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं. प्रतिदिन हनुमान जी की चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति की सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है. हनुमान चालीसा में कई ऐसी चौपाइयां भी हैं, जिसका अनुसरण करने से ही कई तरीके की सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं.

दरअसल हनुमान चालीसा को गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है और गोस्वामी तुलसीदास ने इस चालीसा में कई ऐसी चौपाइयों का वर्णन किया है जो बेहद चमत्कारी हैं, उन्हीं में से एक चौपाई ‘राम रसायन तुम्हरे पासा, सदा रहो रघुपति के दासा’…. इस चौपाई के अनुसरण मात्र करने से ही हनुमान जी महाराज के साथ प्रभु राम का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं. इस चौपाई के माध्यम से व्यक्ति हनुमान जी महाराज की भक्ति और भगवान राम के प्रति समर्पण का वर्णन करता है. इसमें उनकी शक्ति और भक्ति का रहस्य भगवान राम के नाम और उनकी कृपा में निहित होता है. इस चौपाई के बारे में विस्तार से शशिकांत दास बताते हैं.

राम रसायन तुम्हरे पासा…अर्थात हनुमान जी महाराज के पास प्रभु राम की भक्ति और शक्ति है. भगवान राम की विशेष कृपा उन पर बनी हुई है.

सदा रहो रघुपति के दासा…अर्थात भगवान राम के सेवक और भक्त आप (हनुमान जी महाराज) सदा बने रहेंगे .

शशिकांत दास बताते हैं कि इस चौपाई में भगवान राम के नाम और उनकी कृपा निहित की गई है. इस चौपाई के जाप करने से व्यक्ति को जिस तरह प्रभु राम का आशीर्वाद हनुमान जी पर रहता है. ठीक उसी तरह भक्ति पर भी ऐसा आशीर्वाद रहेगा. इस चौपाई का प्रतिदिन अगर आप जाप करते हैं, तो आपके जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर होगी.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में …और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में … और पढ़ें

homedharm

परेशानियों से घिरा है जीवन, तो इस चौपाई का करें जाप, तुरंत मिलेगा लाभ!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *