पहलगाम आतंकी हमले के बाद UP में अलर्ट, धार्मिक स्थलों पर सतर्क रहने का ऑर्डर

0
पहलगाम आतंकी हमले के बाद UP में अलर्ट, धार्मिक स्थलों पर सतर्क रहने का ऑर्डर


Last Updated:

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से यूपी पुलिस भी अलर्ट हो गई है. सूबे के डीजीपी ने सभी धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यूपी में अलर्ट.

लखनऊः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया है. सूबे के डीजीपी ने निर्देश जारी करते हुए पूरी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है. राज्य के धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा संदिग्ध लोगों के साथ-साथ वाहनों की भी चेकिंग करने को कहा गया है. साथ ही पुलिस के सीनियर अधिकारियों को फोर्स के साथ फुट पेट्रोलिंग के भी निर्देश दिए गए हैं.

सीएम योगी ने हमले को बताया कायराना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को ‘कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय’ करार दिया. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है. जिन लोगों ने इस दुःखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं.’ उन्होंने कहा, ‘प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.’

यह भी पढ़ेंः Pahalgam Terrorist Attack LIVE: आज जम्मू-कश्मीर बंद, श्रीनगर में अमित शाह मुस्तैद, PM मोदी दिल्ली में लेंगे मीटिंग

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी किया ट्वीट
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में अनेकों लोगों के मारे जाने व घायल होने की घटना अति-दुखद, निन्दनीय व चिन्तनीय. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. सरकार इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई करे.’

अखिलेश यादव ने की हमले की निंदा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना को ‘हृदय विदारक’ करार देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की भयावह तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. ये हमला हर दृष्टिकोण से निंदनीय है. घायलों के शीघ्रातिशीघ्र उपचार के लिए देश की सबसे अच्छी चिकित्सा सेवाएं और सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं। सबके स्वास्थ्य लाभ और जीवन के लिए हृदय से कामना। केंद्र सरकार को सबसे पहले सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की जरूरत है, तभी स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का जीवन सुरक्षित रह सकता है.’

पहलगाम में 26 लोगों की मौत
कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है. एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं.

homeuttar-pradesh

पहलगाम आतंकी हमले के बाद UP में अलर्ट, धार्मिक स्थलों पर सतर्क रहने का ऑर्डर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *