‘पहले दिन से ही खेल चल रहा था’, बृजभूषण शरण सिंह बोले- इसी वजह से अब तक…

0
‘पहले दिन से ही खेल चल रहा था’, बृजभूषण शरण सिंह बोले- इसी वजह से अब तक…


Last Updated:

Ayodhya Latest News: अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि में कथित गड़बड़ी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर की व्यवस्था में गड़बड़ियां शुरुआत से ही थीं और यही वजह है कि मंदिर बनने के बाद भी वह आज तक दर्शन करने नहीं गए.

Zoom

बृजभूषण शरण सिंह.

अयोध्या: यूपी में अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले के बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार अपने बयानों से राजनीतिक हलचल बढ़ा रहे हैं. शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर ऐसा बयान दिया, जिसकी सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने पहली बार खुलकर बताया कि आखिर राम मंदिर बनने के बाद भी वह अब तक दर्शन करने क्यों नहीं गए.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राम मंदिर में जो कुछ आज सामने आ रहा है, उसकी आशंका उन्हें बहुत पहले से थी. उनका कहना था कि वह इस विषय पर चार साल पहले ही अपनी बात रख चुके थे, जब कोई और इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं था. उन्होंने कहा, “मुझे जो कहना था, मैं चार साल पहले ही कह चुका हूं. यही कारण है कि आज तक राम जन्मभूमि के दर्शन करने नहीं गया. वहां पहले दिन से ही खेल चल रहा था.”

पूर्व सांसद ने याद दिलाया कि चार साल पहले भी उन्होंने राम मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे. उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के जिन लोगों ने वर्षों तक राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान दिया, उन्हें धीरे-धीरे व्यवस्था से अलग कर दिया गया. उनके मुताबिक, स्थानीय लोगों की भूमिका कम कर दी गई और कई फैसले ऐसे हुए, जिन पर सवाल उठना स्वाभाविक था.

दान राशि में कथित गड़बड़ी का मुद्दा जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उठाया था, तब बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी के पहले नेताओं में शामिल थे जिन्होंने इस पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी थी. उस समय उन्होंने कहा था कि अगर वह इस मामले में खुलकर बोलेंगे तो उन्हें खुद नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि इसमें कई बड़े लोगों के नाम जुड़े होने की आशंका है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग भी की थी.

कुछ दिन पहले भी बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि कोई भी विवाद बिना वजह खड़ा नहीं होता. उनका कहना था कि बिना आग के धुआं नहीं उठता. अगर लगातार सवाल उठ रहे हैं तो उनकी गंभीरता से जांच होना जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इसकी आंच अब सिर्फ राम मंदिर ट्रस्ट तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसका असर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की छवि पर भी पड़ रहा है. ऐसे में जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास बना रहे.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *