पाकिस्तानी महिला का बेटा है यूपी में खुफिया विभाग में अफसर, आसानी से मिली नौकरी, वजह जान घूम जाएगा माथा
Last Updated:
Moradabad News : यह कहानी है कि मुरादाबाद की मुसर्र्त उर्फ मुमताज की. मुमताज पाकिस्तानी महिला है. उसका बेटा यूपी सरकार के खुफिया विभाग में अफसर है. मेरठ जिले में पोस्टिंग है. आइये जानते हैं कि सरकार को इस पर क्…और पढ़ें
पाकिस्तानी महिला का बेटा यूपी के खुफिया विभाग में कैसे बना अफस्र? चौंका देगी सच्चाई
मुरादाबाद. मुरादाबाद में पाकिस्तानी के 22 नागरिकों ने पूरी-की पूरी कॉलोनी बसा ली. हैरानी की बात यह है कि सभी ने यहीं शादियां रचाईं. अब सब दादा-नाना बन चुके हैं. एक पाक महिला का बेटा तो यूपी के खुफिया विभाग में अफसर भी है. वेस्ट यूपी के एक जिले में उनकी पोस्टिंग बताई जा रही है. अधिकारी की पत्नी और एक बेटा है. अधिकारी की मां के रिश्ते की कहानी उलझी हुई है.
दरअसल उसकी शादी पाकिस्तान में हुई. महिला को पाकिस्तान की नागरिकता मिल गई. फिर उसके शौहर ने तलाक दे दिया. तलाक के बाद महिला भारत लौटी लेकिन अब वो पाकिस्तानी नागरिक है. महिला का दूसरा निकाह हुआ और दूसरे पति से बेटा है. यह कहानी है मुरादाबाद के जिगर कॉलोनी में पिछले करीब 45 साल से रह रही पाकिस्तानी नागरिक मुसर्रत जहां उर्फ मुमताज की.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामपुर में मोहल्ला टाट शाह मियां की जियारत के पास जन्मी मुसर्रत जन्म से भारतीय हैं. 1981 में मुसर्रत का निकाह पाकिस्तान में मोहम्मद जमीर के साथ हुआ. कराची में फिरदौस कॉलोनी में मोहम्मद जमीर के दुल्हन बनकर पहुंची मुसर्रत को पाकिस्तान की नागरिकता मिल गई. उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट भी बन गया लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था. 1982 में उनका तलाक हो गया. तलाक के बाद मुसर्रत उर्फ मुमताज अपने पिता के घर रामपुर लौट आईं. मुसर्रत अपने वतन जरूर लौट आईं लेकिन नागरिकता उनकी वापसी एक पाक नागरिक के रूप में हुई. तभी से वह पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर भारत में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रही हैं.
1985 में मुसर्रत का दूसरा निकाह रामपुर निवासी मोहम्मद तमसील के साथ हुआ. दोनों को एक बेटा और 2 बेटियां हैं. मुसर्रत का एक बेटा यूपी में खुफिया विभाग में अफसर भी है. बेटी समीना परवीन के पति पेशे से डॉक्टर हैं. छोटी बेटी रामपुर में अपने शौहर के साथ रहती है.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें