पियानो की धुन पर झूम उठा तिरंगा! गौर सिटी के बच्चों का म्यूजिकल अंदाज में जश्न

0
पियानो की धुन पर झूम उठा तिरंगा! गौर सिटी के बच्चों का म्यूजिकल अंदाज में जश्न


Last Updated:

Independence Day Celebration: गौर सिटी में आयोजित स्वतंत्रा दिवस के कार्यक्रम में 7 से 12 साल के बच्चों ने पियानों बजाकर सबका दिल जीत लिया. ‘लहरा दो’ गाने की धुन बजाकर बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया.

पियानो की धुन पर झूम उठा तिरंगा! गौर सिटी के बच्चों का म्यूजिकल अंदाज में जश्नपियानों पर गाने की धुन बजाकर नोएडा के बच्चों ने जीता सबका मन.

ग्रेटर नोएडा: मंच पर बच्चों की चमकती मुस्कान और उनकी उंगलियों से बहती पियानो की धुनें मानो ये संदेश दे रही थीं कि भारत की आजादी सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि हर पीढ़ी की धड़कन है. नोएडा के गौर सिटी के 14 एवेन्यू में इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न खास अंदाज़ में मनाया गया. देशभक्ति से सराबोर बच्चों ने अपनी कला से सभी का दिल जीत लिया.

7-12 साल की बच्चों ने घोली देशभक्ति की धुन
रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने तिरंगे के जश्न को और रंगीन बना दिया. इसी बीच Starcave Arts Academy के नन्हे कलाकार– प्राशी, पारिधि, वृंदा, युग और पुरब ने पियानो पर ‘लहरा दो’ की धुन बजाकर आजादी के जज्बे को सुरों में पिरो दिया.

स्टारकेव आर्ट्स अकादमी के संस्थापक और पियानो शिक्षक सुर्यांश गुप्ता ने बताया– ‘इस प्रस्तुति के लिए बच्चों ने कई दिनों तक लगातार मेहनत की. मुझसे ज्यादा उत्साहित मेरे स्टूडेंट्स थे. उनकी प्रैक्टिस का असर मंच पर साफ दिखा, जब सभी दर्शकों ने बच्चों को तालियों से सम्मान दिया.”

‘युवा कलाकारों को स्टार बनाने का सपना’
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में उनकी टीम बच्चों को न सिर्फ पियानो बल्कि अलग-अलग वाद्ययंत्र भी सिखाएगी. उनका सपना है कि बच्चे अच्छे कलाकार बनें और बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाएं. स्टारकेव आर्ट्स अकादमी लगातार ऐसे मौके देती रही है, जहां युवा कलाकार अपनी कला को सबके सामने पेश कर सकें. स्वतंत्रता दिवस पर हुआ यह कार्यक्रम अकादमी के सफर का एक और अहम पड़ाव है, जहां कला, संस्कृति और नई पीढ़ी की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाता है.

स्वतंत्रता के अलग-अलग रंग
बता दें, इस साल भारत ने 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. देशभर में अलग-अलग तरीकों से आजादी का जश्न दिखा– कहीं गीत-संगीत के जरिए देशभक्ति का इज़हार हुआ, तो कहीं रंगों से वीर जवानों की झलक बनाई गई. आजादी का त्योहार हर उम्र और हर वर्ग के लोगों ने अपने-अपने अंदाज़ में मनाया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पियानो की धुन पर झूम उठा तिरंगा! गौर सिटी के बच्चों का म्यूजिकल अंदाज में जश्न



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *