पीएम नरेंद्र मोदी के काशी दौरे से पहले अजय राय लखनऊ में क्यों हुए हाउस अरेस्ट
Last Updated:
PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान करते ही पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया है. इसके अलावा सोनभद्र से भी को…और पढ़ें
Lucknow News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट लखनऊ/वाराणसी. रायबरेली में बीजेपी ने राहुल गांधी का विरोध किया तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को वाराणसी पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर दी. इस घोषणा के तुरंत बाद पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया. इसके साथ ही, वाराणसी और अन्य जिलों में कई कांग्रेस नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने लखनऊ से वाराणसी के रास्ते में पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है.
वाराणसी और सोनभद्र में भी कांग्रेस नेताओं पर नकेल
वाराणसी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया. सोनभद्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ सहित कई नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया. इसके अलावा, जगदीश मिश्रा और शत्रुंजय मिश्रा जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया है. वाराणसी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शहर में कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं.
रायबरेली से शुरू हुआ विवाद
कांग्रेस का आरोप: लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है. अजय राय ने कहा, “यह सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. जनता के मुद्दों को उठाने के लिए हम सड़कों पर उतरेंगे.” कांग्रेस ने वोट चोरी, बेरोजगारी, और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है.
पुलिस का रुख

Principal Correspondent, Lucknow