शमसाबाद-कायमगंज रेलवे स्टेशन पर एक महीने से अधिक का ब्लाक, इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, जानें शेड्यूल

0
शमसाबाद-कायमगंज रेलवे स्टेशन पर एक महीने से अधिक का ब्लाक, इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, जानें शेड्यूल


Last Updated:

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद से कासगंज रूट पर 9 सितंबर से 30 नवंबर तक सीटीआर कार्य के कारण कई ट्रेनों का समय बदला और कुछ ट्रेन निरस्त होंगी. यात्रा से पहले शेड्यूल जरूर जांचें.

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन.
फर्रुखाबाद: अगर आप भी यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. क्योंकि फर्रुखाबाद से कासगंज रूट पर  कुछ परिवर्तन किए गए हैं . इसके साथ ही फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर चलने वाली ट्रेनों में भी कुछ समय के लिए बदलाव हुए हैं. जिससे फर्रुखाबाद से लखनऊ पैसेंजर ट्रेन, कासगंज से फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद से कासगंज की ट्रेन को लेकर यह शेड्यूल जान लीजिए, ताकि आपकी यात्रा आसान रहे.

फर्रुखाबाद में शमसाबाद यार्ड से कायमगंज स्टेशन के बीच 9 सितंबर से 30 नवंबर तक सीटीआर कार्य के चलते यातायात एवं पॉवर ब्लॉक किया गया है. ऐसे में कई ट्रेनों के समय में बदलाव और निरस्तीकरण होगा.  शमसाबाद यार्ड से कायमगंज स्टेशन के बीच मशीन से सीटीआर का कार्य किया जाएगा. इसको लेकर 9 सितंबर से लेकर के 30 नवंबर तक सप्ताह में सोमवार से गुरुवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और रविवार को 9:15 से 13:15 बजे तक यातायात एवं पॉवर ब्लॉक किया गया है.

इस दौरान गाड़ी संख्या 55343 फर्रुखाबाद-कासगंज पैसेंजर 14 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को निरस्त रहेगी. इसके साथ ही गाड़ी संख्या 15040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार फर्रुखाबाद से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी. कासगंज से फर्रुखाबद तक निरस्त रहेगी. यह ट्रेन 9 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार से गुरुवार तक कासगंज से 70 मिनट री-शेडयूल होगी.

इसके साथ ही कायमगंज से 20 मिनट नियंत्रित की जाएगी. गाड़ी संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज पूजा स्पेशल को 15 सितंबर से 24 नवंबर प्रत्येक सोमवार कायमगंज में 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा. वही गाड़ी संख्या 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर को 14 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार फर्रुखाबाद में 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

शमसाबाद-कायमगंज रेलवे स्टेशन पर एक महीने से अधिक का ब्लाक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *