पीएम मोदी से हुई मुलाकात, रायबरेली की मनीषा रावत ने कही ये बात

0
पीएम मोदी से हुई मुलाकात, रायबरेली की मनीषा रावत ने कही ये बात


Last Updated:

मनीषा रावत बताती है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना प्रेरणा स्रोत मानती हैं. उन्होंने बताया कि जब उन्हें पीएम मोदी की ओर से आवास पर मुलाकात करने का निमंत्रण मिला.तो उनकी… 

X

पीएम नरेंद्र मोदी से संवाद करती मनीषा रावत 

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली की मनीषा रावत ने अपने बुलंद हौसले से एक नया मुकाम हासिल किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पीएम मुद्रा योजना शुरू की थी. इसी मुद्रा योजना से लाभान्वित होकर मनीषा रावत ने सफलता की एक नई इबारत लिखी है. केंद्र सरकार की मुद्रा योजना को दस साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने देशभर के 48 सफल लाभार्थियों से अपने आवास पर मुलाक़ात की है. इन्हीं लाभार्थियों में से एक रायबरेली की युवा उद्यमी मनीषा रावत भी हैं.

मनीषा रावत ने दो साल पहले घर से ही हैण्डमेड चॉकलेट का कारोबार शुरू किया था. देखते ही देखते उनकी चॉकलेट के साथ ही अन्य बेकरी आइटम की बाजार में डिमांड बढ़ने लगी. डिमांड बढ़ी तो उन्हें पूंजी की ज़रुरत पड़ी. पूंजी के लिए मनीषा ने मुद्रा लोन अप्लाई किया. मुद्रा लोन मिलते ही मनीषा का कारोबार चल निकला. उन्होंने कई लोगों को रोज़गार देते हुए कारोबार का टर्न ओवर भी दो से तीन लाख प्रति महीना पहुंचा दिया. इधर मनीषा सफलता की सीढियां चढने लगीं तो केंद्र सरकार की इनपर निगाह गई. मुद्रा लोन योजना के दस साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने देश भर से मुद्रा लोन योजना के सफल लाभार्थियों को अपने आवास पर मिलने के लिए बुला लिया. उन्ही लाभार्थियों में से एक हैं ,रायबरेली की मनीषा रावत.

मनीषा रावत ने पीएम मोदी से अपनी मीटिंग को यादगार बताते हुए कहा कि उनमें बहुत धैर्य से सुनने की क्षमता के साथ ही माहौल को सुगम बनाने की योग्यता है. मनीषा कहा कि इस योजना के जरिए अब मैं खुद भी अपने शहर में जगरूकता अभियान चलाऊंगी.

पीएम मोदी को मानती हैं प्रेरणास्रोत
लोकल 18 से बात करते हुए महिला उद्यमी मनीषा रावत बताती है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना प्रेरणा स्रोत मानती हैं. उनकी चलाई गई मुद्रा लोन योजना की वजह से ही आज उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है. उन्होंने बताया कि जब उन्हें पीएम मोदी की ओर से आवास पर मुलाकात करने का निमंत्रण मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि प्रधानमंत्री से मिलना कोई आसान काम नहीं लेकिन उन्होंने महिला उद्यमियों को अपने आवास पर बुलाकर सभी से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली और प्रशंसा की. वह बताती हैं कि सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी जिससे अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें.

homeuttar-pradesh

पीएम मोदी से हुई मुलाकात, रायबरेली की मनीषा रावत ने कही ये बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *