पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज, बैंक रिकॉर्ड… SIT ने राम मंदिर में दूसरे दिन क्या किया
Last Updated:
Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित तौर पर करोड़ों रुपये की चोरी को लेकर एसआईटी की जांच तीसरे दिन भी जारी रहेगी. एसआईटी की टीम तीन दिन से अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं. इस दौरा…और पढ़ें
Ayodhya Ram Mandir News Live: अयोध्या राम मंदिर दान मामले में एसआईटी की जांच आज भी यानी कि तीसरे दिन भी जारी रहेगी. बीते दो दिनों से एसआईटी की टीम अयोध्यानगरी में डेरा डाले हुए है और लगातार तीन दिनों से जांच कर रही है. जांच के पहले दिन जहां 43 लोगों से पूछताछ की गई थी. वहीं दूसरे दिन 32 लोगों से पूछताछ की गई है. मंगलवार सुबह 11:00 बजे एसआईटी की टीम राम जन्मभूमि परिसर में दाखिल हुई थी. दान गबन मामले पर बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई. बैंक के दस्तावेज खंगाले गए हैं. जांच के दरमियान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और, विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव भी परिसर में मौजूद रहे. मंगलवार शाम 5:00 बजे यात्री सुविधा केंद्र के दान पात्र पर भी SIT की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाला.
Tinnu Yadav Ram Mandir News: टिन्नू यादव ने बताया- कहां से आई उसके पास संपत्ति
राम मंदिर के चढ़ावे से कथित चोरी के मामले के आरोपित टिन्नू यादव ने वीडियो जारी कर अपनी संपत्ति को लेकर सफाई दी है. टिन्नू यादव ने कहा है कि टेंपो चलाकर और मानदेय बचाकर उसने अपनी संपत्ति बनाई है. साथ ही उसकी पत्नी ने भी सभी आरोपों को झूठा बताया है.
Ram Mandir News Live: एसआईटी की जांच तीसरे दिन भी जारी
जांच के दूसरे दिन एसआईटी की टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट से पिछले 3 साल का बैंक में जमा किए गए धन का रिकॉर्ड मांगा गया है. कलगभग 32 लोगों से मंगलवार को राम मंदिर ट्रस्ट ने पूछताछ की है. बैंक कर्मियों से ही मुख्यत पूछताछ हुई है. बैंक कर्मियों से भी SIT की तरफ से रिकॉर्ड मांगे गए हैं.