पेशाब कर रहे शख्स को IAS ने रोका, बोला- ‘यहां न करो…’, फिर खुद ही अफसर को लगानी पड़ गई उठक-बैठक
Last Updated:
UP News: पुवायां तहसील में एसडीएम बनाकर भेजे गए आईएएस रिंकू सिंह की पहले ही दिन अधिवक्ताओं से नोकझोंक हो गई. उन्होंने अनुशासन तोड़ने या परिसर में गंदगी करने पर उठक-बैठक लगवाने के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी, …और पढ़ें
हाइलाइट्स
- आईएएस अधिकारी ने लगाई उठक-बैठक.
- व्यक्ति को सरेआम सजा देने पर भड़के वकील.
- एसडीएम रिंकू सिंह राही ने खुद को भी दी सजा.
बताया जा रहा है कि एसडीएम का कार्यभार संभालने के पहले ही दिन रिंकू सिंह राही ने परिसर में एक व्यक्ति को सरेआम पेशाब करते हुए देख लिया. इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और मौके पर ही व्यक्ति को सजा के तौर पर कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई. हालांकि, एसडीएम द्वारा आम व्यक्ति को सरेआम इस तरह की सजा देना वकीलों को नागवार गुजरा.
उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और इसे अपमानजनक करार दिया. धरने पर भी बैठ गए. मामले को तूल पकड़ता देख आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने विवाद को शांत करने का अनूठा तरीका अपनाया और खुद ही कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए वकीलों से माफी मांग ली. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में रिंकू सिंह राही को माफी मांगते और कान पकड़कर उठक-बैठक करते देखा जा सकता है.
आज ही उन्होंने पुवायां के एसडीएम के रूप में चार्ज संभाला था और यह घटना पहले ही दिन चर्चा का विषय बन गई. कुछ लोगों ने जहां उनके इस कदम को विनम्रता और जिम्मेदारी भरा बताया. वहीं कुछ ने सवाल उठाए कि क्या एक अधिकारी को खुद को ऐसी सार्वजनिक सजा देनी चाहिए.