पैसा छापने की मशीन है यह खेती! खाली जमीन में लगा दें पेड़, कुछ ही सालों में बन जाएंगे मालामाल, लागत भी बेहद कम
Last Updated:
Agriculture News: महोगनी की खेती किसानों के लिए लाभदायक है. इसकी लकड़ी की बाजार में अधिक मांग है. 12-15 साल में तैयार होती है और 15-20 हजार में बिकती है. कम खाद-पानी की जरूरत होती है.
हाइलाइट्स
- महोगनी की खेती से अच्छी आय होती है.
- महोगनी लकड़ी की बाजार में अधिक मांग है.
- कम खाद-पानी की जरूरत होती है.
5 से 6 साल की उम्र में आ जाता है फल
यह पौधा सीधा बढ़ने वाला पौधा होता है. 5 या 6 साल की उम्र में इसके ऊपर फल आने लगता है. जिसका उपयोग औषधीय चीजों में किया जाता है. इसके अलावा लकड़ी की भी बहुत अच्छी डिमांड रहती है. किसान भाई खेत की मेड़ों पर भी इसे लगा सकते हैं और पूरी तरीके से प्रॉपर इसी की खेती भी कर सकते हैं. जिसमें उन्हें बहुत अच्छा मुनाफा होगा. एक पौधा 12 साल के बाद 15 से 20 हजार का बिक जाता है. इससे एक अच्छी आमदनी किसान भाई कर सकते हैं. बलुई दोमट मिट्टी में इसे लगा सकते हैं. ज्यादा खाद पानी की भी आवश्यकता नहीं होती है. इन दिनों मार्केट में भी इस लकड़ी की बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें