पोछा लगाने के बाद भी फर्श पर दिख रहे हैं दाग-धब्बे? 5 रुपए में खरीद लाएं ये चीजें, मिनटों में हो जाएंगे गायब

0
पोछा लगाने के बाद भी फर्श पर दिख रहे हैं दाग-धब्बे? 5 रुपए में खरीद लाएं ये चीजें, मिनटों में हो जाएंगे गायब


How to Clean Floor: फर्श चाहे कैसा भी हो और कितनी बार भी साफ कर लिया जाये, फिर भी दाग-धब्बे लगे रह ही जाते हैं. लेकिन कुछ घरेलू चीजें ऐसी भी हैं, जो फर्श को चमकाने में अच्छा रोल निभा सकती हैं. खास बात ये कि इनके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं होगी. तो आइये जानते हैं कि फर्श को क्लीन (Floor cleaning tips) करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

हमारा घर साफ-सुथरा, कीटाणु-मुक्त और ताजगी से भरा रहे. इसके लिए हर बार महंगे और केमिकल वाले फ्लोर क्लीनर खरीदना ज़रूरी भी नहीं है. आपकी रसोई में ही ऐसी चीज़ें मौजूद हैं, जिनसे आप एक बेहतरीन और प्राकृतिक सफाई करने वाला होम मेड क्लीनर तैयार कर सकते हैं.ये न सिर्फ आपके फर्श को चमकदार बनाएंगे, बल्कि आपके घर में एक हल्की, प्यारी खुशबू भी भर देंगे. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच आसान उपाय, जिन्हें आप अपने पोछे के पानी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

दरअसल रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह (एम ए बीएड लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताते है कि घर की फर्श को चमकाने के लिए आप होममेड क्लीनर घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. बस इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा.

नींबू का रसः
नींबू में मौजूद प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण फर्श को कीटाणुओं से दूर रखते है. साथ ही, इसकी ताजगी भरी खुशबू घर को महका देती है. एक बाल्टी पानी में दो नींबू का रस निचोड़ें और उसी पानी से फर्श साफ करें.यह न सिर्फ फर्श को साफ करता है, बल्कि कमरे को तरोताज़ा बना देता है.

सफेद सिरकाः
सफेद सिरका बहुत असरदार होता है, खासकर जब बात हो जमी हुई गंदगी और बैक्टीरिया की. एक बाल्टी पानी में एक कप सफेद सिरका मिलाकर पोछा लगाएं. ध्यान रहे, सिरका को संगमरमर या पत्थर के फर्श पर न इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है.

नीम के पत्ते या नीम का तेलः
नीम का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता रहा है. कुछ नीम की पत्तियों को उबालकर उसका पानी बाल्टी में डालें, या सीधे 10-15 बूंद नीम का तेल मिलाएं. यह कीड़े-मकोड़े भगाने में भी मदद करता है.

डिश लिक्विड या हर्बल फ़्लोर क्लीनरः
यदि फर्श पर ग्रीस या दाग लगे हों, तो एक बाल्टी पानी में 1-2 चम्मच डिश वॉश लिक्विड या कोई माइल्ड हर्बल क्लीनर मिलाकर साफ करें. ये दाग आसानी से हट जाते हैं और फर्श चमकने लगता है.

एसेंशियल ऑयलः
लैवेंडर जैसे एसेंशियल ऑयल में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. फर्श की सफाई के पानी में इसकी 5-10 बूंदें मिलाएं. इससे घर में एक हल्की और सुखद खुशबू बनी रहती है.

इन घरेलू और प्राकृतिक उपायों से आप अपने फर्श को न सिर्फ साफ और कीटाणु-मुक्त रख सकते हैं, बल्कि वातावरण को भी हानिकारक केमिकल्स से बचा सकते हैं. अगली बार जब आप फर्श साफ करें, तो इन आसान टिप्स को ज़रूर आज़माएं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *