प्रतीक बन अतीक ने की तीन शादी, दूसरी पत्‍नी को लगी भनक, चप्पल से हुई कुटाई

0
प्रतीक बन अतीक ने की तीन शादी, दूसरी पत्‍नी को लगी भनक, चप्पल से हुई कुटाई


होमताजा खबरDelhi

प्रतीक बन अतीक ने की तीन शादी, दूसरी पत्‍नी को लगी भनक, चप्पल से हुई कुटाई

Last Updated:

दिल्ली के सागरपुर में नाम बदलकर शादी करने के आरोप को लेकर बड़ा बवाल सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया कि अतीक खान ने खुद को ‘प्रतीक आर्य’ बताकर मंदिर में शादी की और बाद में धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया. महिला का दावा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और उससे पैसे व जेवर लेकर पहली पत्नी को देता था. आरोपी की तलाश में लखनऊ से दिल्ली पहुंची महिला ने बीच सड़क पर उसकी चप्पलों और थप्पड़ों से पिटाई कर दी.

Zoom

पहली शादी के बारे में पता चला तो दूसरी बीवी ने चप्‍पल से कर दी पिटाई.

Delhi News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने बीच सड़क पर एक युवक की चप्पलों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला का आरोप है कि जिस युवक को वह अपना पति मानती है, उसने अपनी असली पहचान छिपाकर उससे शादी की थी. महिला के मुताबिक युवक का असली नाम अतीक खान है, लेकिन उसने खुद को ‘प्रतीक आर्य’ बताकर मंदिर में शादी रचाई. बाद में उसे पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसकी एक पत्नी दिल्ली में रहती है.

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद युवक और उसके परिवार ने उसका धर्म परिवर्तन भी करवाया और निकाह कराया. इतना ही नहीं, उसने युवक पर धोखाधड़ी, झूठ बोलकर शादी करने और आर्थिक शोषण जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी समय-समय पर उससे पैसे और जेवरात लेता रहा. उसका आरोप है कि ये पैसे और गहने वह दिल्ली में रह रही अपनी पहली पत्नी को देता था. महिला का दावा है कि पिछले काफी समय से युवक उसे छोड़कर दिल्ली में रह रहा था और उससे दूरी बनाए हुए था.

कहानी में नया मोड़ तब आया जब महिला आरोपी की तलाश में लखनऊ से दिल्ली पहुंच गई. उसका कहना है कि युवक के परिवार वालों ने भी उसे गुमराह किया और दिल्ली में उसके होने की जानकारी छिपाई. लेकिन काफी तलाश के बाद उसे पता चला कि आरोपी अपने माता-पिता और पहली पत्नी के साथ सागरपुर इलाके में रह रहा है. इसके बाद सड़क पर दोनों का आमना-सामना हुआ और देखते ही देखते मामला गरमा गया. वायरल वीडियो में महिला युवक को थप्पड़ मारती और उसके साथ बहस करती दिखाई दे रही है. मौके पर मौजूद अन्य महिलाएं बीच-बचाव करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं.

घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी गई. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले से जुड़े सभी लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. महिला की तरफ से लगाए गए नाम बदलकर शादी करने, धर्म परिवर्तन, ठगी और पहले से शादीशुदा होने जैसे आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है. वहीं वायरल वीडियो ने पूरे मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *