प्रतीक यादव को किसने दी मुखाग्नि? ना अखिलेश-ना शिवपाल, वो शख्स था बहुत करीबी
Last Updated:
Prateek Yadav Last Rites News : इससे पहले बैकुंठधाम में बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया था. घाट नंबर 5 पर नेता, समर्थक धीरे-धीरे कर पहुंच रहे थे. दोपहर एक बजे के बाद उनका पार्थिव शरीर बैकुंठधाम लाया गया. यहां प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट भी मौजूद थे. उन्होंने पूरे विधि विधान से क्रिया कर्म किया. प्रतीक को मुखाग्नि दी.
प्रतीक यादव का लखनऊ के बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया.
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के पुत्र प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का गुरुवार को लखनऊ के भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार किया गया. सुबह साढ़े 11 बजे घर से निकली अंतिम यात्रा में सपा, भाजपा नेताओं के साथ ही भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ आया. सभी ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी. सपा के राज्य दफ्तर के सामने शव वाहन में प्रतीक के पार्थिव शरीर को रखकर श्मशान घाट तक लाया गया. यहां प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, पूरा यादव कुनबा और बड़ी तादाद में समर्थक सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. यहां कुछ देर पहले ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे थे.
दरअसल, प्रतीक यादव की बैकुंठधाम घाट तक अंतिम यात्रा में काफी ज्यादा भीड़ रही. परिवार की तरफ से शुरुआत में यह साफ नहीं किया गया कि प्रतीक यादव को मुखाग्नि कौन देगा. इस दौरान अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ पीछे एक कार में बैकुंठधाम तक गईं. उनके साथ कार में स्वामी अवधेशानंद गिरि मौजूद थे.
न्यूज18 ने जब उनसे जानना चाहा कि प्रतीक यादव को मुखाग्नि कौन देगा? इसके जवाब में स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि यह परिवार संस्कृति का पालन करने वाला परिवार है. जो धर्म नियमों के अनुसार होगा, वैसा ही पालन किया जाएगा. हालांकि घाट पर ही देखा जाएगा कि कौन मुखाग्नि देगा. उन्होंने भी इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया.
इससे पहले बैकुंठधाम में बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया था. घाट नंबर 5 पर नेता, समर्थक धीरे-धीरे कर पहुंच रहे थे. दोपहर एक बजे के बाद उनका पार्थिव शरीर बैकुंठधाम लाया गया. यहां प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट भी मौजूद थे. उन्होंने पूरे विधि विधान से क्रिया कर्म किया. प्रतीक को मुखाग्नि दी.
दामाद को मुखाग्नि देने के बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जाकर बैठ गए. वह अखिलेश, शिवपाल और अवधेश प्रसाद के साथ बैठने के स्थल पर थे. यहां वे काफी देर तक बैठे रहे. इस दौरान मीडिया का बड़ा जमावड़ा यहां कवरेज के लिए देखा गया.
About the Author

Sandeep Kumar | Senior Assistant Editor, News18 Hindi…
I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal …और पढ़ें