प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों का बढ़ेगा कार्यकाल

0
प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों का बढ़ेगा कार्यकाल


Last Updated:

UP Panchayat Chunav: अब एक बात तो लगभग साफ हो चुकी है कि यूपी में पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे. योगी सरकार ने ओबीसी आयोग के गठन के साथ ही ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है. अब सरकार जल्द ही जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल भी बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

Zoom

प्रधानों की तर्ज पर जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों का भी बढ़ेगा कार्यकाल

लखनऊ. यूपी में अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे. सोमवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया. जिससे इस बात पर लगभग मुहर भी लग गई है. प्रधानों की तर्ज पर ही अब जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी सरकार कर रही है. ग्राम प्रधानों की तर्ज पर इन पदाधिकारियों का भी 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सकती है. जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल 11 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है, जबकि ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई 2026 को खत्म होने वाला है. इन दोनों पदों पर 6 महीने का विस्तार दिए जाने की संभावना है. सरकार की योजना है कि कार्यकाल बढ़ाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर इन पदों पर प्रशासक भी नियुक्त किए जा सकते हैं. इससे पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल सके.

विकास कार्यों में नहीं आएगी रुकावट

पिछले दिनों ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद अब जिला और ब्लॉक स्तर पर भी यही व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है. इससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में व्यवधान नहीं आएगा और चुनाव की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा. उत्तर प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. ऐसे में योगी सरकार इन महत्वपूर्ण पदों पर अस्थायी व्यवस्था करके विकास योजनाओं को गति देने और प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखना चाहती है. राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “कार्यकाल बढ़ाने का फैसला विकास कार्यों को बिना रुके आगे बढ़ाने के लिए लिया जा रहा है.”

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *