प्रयागराज में ट्रेन के चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, सभी फिरोजाबाद के

0
प्रयागराज में ट्रेन के चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, सभी फिरोजाबाद के


Last Updated:

Prayagraj News: प्रयागराज के यमुनानगर जोन के करछना इलाके में ट्रेन के चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. यह सभी लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. तभी अचानक से सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आ गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है. मारे गए लोग फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के रहने वाले थे.

Zoom

प्रयागराज में ट्रेन के चपेट में आने से पांच लोगों की मौत.(सांकेतिक तस्वीर)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के यमुनानगर जोन के करछना इलाके में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद मौके पर जीआरपी और करछना थाना पुलिस भी पहुंची. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी भेजा गया. फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं है. जीआरपी और रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है. वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. तभी अचानक से सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आ गई और इन सभी लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला. जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी क्षत-विक्षत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. इसके अलावा पुलिस हादसे की वजह की जांच में जुट गई है.

कहां जा रहे थे
हादसा प्रयागराज मंडल के करछना भीरपुर रेल खंड पर हुआ. ट्रेन नंबर 12312 डाउन दिशा के गार्ड और लोको पायलट ने शाम 6:15 बजे सूचना दी. बताया कि किलोमीटर संख्या 801/ 24 -22 पर डाउन में लाइन पर एक शव देखे जाने की सूचना है. इस सूचना पर ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया. संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई थी. मृतक फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के रहने वाले थे. सभी फिरोजाबाद से कोलकाता जा रहे थे. इनकी पहचान गिरिराज, आकाश अजय और मुन्ना पासी के रूप में हुई है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *