प्रेमानंद महाराज के भक्त के घर पर 2.9 करोड़ रुपये की चोरी, पुलिस ने बरमाद किए कैश

0
प्रेमानंद महाराज के भक्त के घर पर 2.9 करोड़ रुपये की चोरी, पुलिस ने बरमाद किए कैश


Last Updated:

मथुरा पुलिस ने गुजरात के एक व्यक्ति के फ्लैट से 2.9 करोड़ रुपये की चोरी करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 2.6 करोड़ रुपये बरामद भी कर लिए है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के पैसे से खूब मौज-मस्ती की थी.

Zoom

मथुरा में 2.9 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार.

मथुराः उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने सूरत के चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गुजरात के रहने वाले एक व्यक्ति के पास 2.9 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामान चुरा लिए. पीड़ित शख्स अपनी जिंदगी भर की कमाई एकत्रित कर और भक्ति में जीवन बिताने के लिए वृंदावन आ गया था. पुलिस ने बताया कि चोरी की गई ₹2.6 करोड़ रुपये बरामद कर ली गई है. गुजरात के गांधीनगर के राकेश प्रजापति ने अपना घर, दुकान, गाड़ियां और खेती की जमीन बेच दी थी और वृंदावन के पास सुनरख में रहने चले गए थे. उनके 23 वर्षीय बेटे मानव प्रजापति ने आध्यात्मिक दीक्षा ली थी और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के शिष्य बन गए थे.

ले रखा था फ्लैट, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर
पिता-पुत्र की यह जोड़ी पिछले चार महीनों से आश्रम में रह रही थी. राकेश प्रजापति की पत्नी का निधन 18 साल पहले हो गया था. जैत SHO सोनू सिंह के अनुसार, प्रजापति ने बसने के लिए सुनरख में एक फ़्लैट, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर खरीदा था. वहां रहते हुए उनकी दोस्ती आलोक (20) और राजन शर्मा (30) से हो गई, जो उनके फ़्लैट के पास एक गेस्ट हाउस चलाते थे. प्रजापति का भरोसा जीतने के बाद, दोनों को पता चला कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी भर की बचत घर में नकद के रूप में रखी है.

कैसे चोरी की 2.9 करोड़ रुपये
आलोक और राजन ने पैसे चुराने के लिए सूरत के दो साथियों हिरेन भाई (28) और प्रेम सागर (25) के साथ मिलकर साज़िश रची. बीते 6 जून को, आलोक ने प्रजापति को कॉटेज बनाने के लिए एक प्लॉट दिखाने के बहाने मांट तहसील बुलाया. जब वे वहां गए हुए थे, तो बाकी तीन संदिग्धों ने उनके फ़्लैट का ताला तोड़ा और अलमारी व बिस्तर के स्टोरेज में रखे ₹2.9 करोड़ चुरा लिए. जब प्रजापति को शक हुआ, तो संदिग्धों ने कथित तौर पर आलोक को छिपा दिया और प्रजापति पर उसे अगवा करने का आरोप लगाकर पुलिस कार्रवाई की धमकी दी.

धमकी से डरकर गुजरात वापस भाग गया था पीड़ित
उन्होंने चोरी की रिपोर्ट करने पर प्रजापति और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी. सदमे में आकर प्रजापति गांधीनगर भाग गए, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई. आखिरकार उन्होंने हिम्मत जुटाई और मथुरा लौटकर 22 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच के बाद, पुलिस ने मंगलवार दोपहर सभी चार आरोपियों को पकड़ा और गिरफ्तार कर लिया. मथुरा के SSP श्लोक कुमार ने पुष्टि की कि पुलिस ने चोरी हुई ₹2.6 करोड़ की संपत्ति बरामद कर ली है.

आरोपियों ने चोरी के पैसों से खूब की मौज
SSP कुमार ने कहा, “हमने लगभग ₹2 करोड़ नकद बरामद किए हैं. साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार और चोरी के पैसे से खरीदी गई एक और गाड़ी भी ज़ब्त की है. चोरी करने के बाद, आरोपियों ने खूब पैसे उड़ाए और सोने की चेन, ब्रेसलेट, महंगी घड़ियाँ, ब्रांडेड जूते और महंगे स्मार्टफ़ोन खरीदे.” पुलिस ने जिम और स्विमिंग का सामान, हेल्थ सप्लीमेंट और विदेशी मुद्रा भी ज़ब्त की है. उस बैंक अकाउंट को फ़्रीज़ करने की प्रक्रिया चल रही है जिसमें चोरी के कुछ नकद पैसे को अमेरिकी डॉलर में बदला गया था.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *