‘प्रेमिका को वश करना था’, हापुड़ में जलती चिता से खोपड़ी चुरा ले गया प्रेमी, 3 गिरफ्तार

0
‘प्रेमिका को वश करना था’, हापुड़ में जलती चिता से खोपड़ी चुरा ले गया प्रेमी, 3 गिरफ्तार


Last Updated:

Hapur News : मोहब्बत में इस भाई ने वो कर दिया, जिसके बारे में इंसान 100 बार सोचे. पुलिस ने जलती चिता से खोपड़ी चुराने वाले एक नाबालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एकतरफा प्यार में धुत्त आरोपी ने तंत्र विद्या के लिए जलती चिता से युवक की खोपड़ी चुराई थी. मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का है. थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली निवासी शुभांशु की बीमारी से मौत हो गई थी. परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में घर लौट आए. बाद में किसी ने उन्हें सूचना दी की कुछ लोगों ने चिता से शुभांशु की खोपड़ी चोरी कर ली है.

Zoom

आरोपी ने तंत्र विद्या के लिए जलती चिता से खोपड़ी चुराई. फोटो AI

हापुड़. मोहब्बत में किसी ने ताजमहल बनवाया, तो कोई मजनू बन गया. आजकल टॉवर पर चढ़ने के केस भी आने लगे हैं, लेकिन इस भाई ने वो कर दिया, जिसे करने से पहले इंसान 100 बार सोचे. यूपी के हापुड़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने जलती चिता से खोपड़ी चुराने वाले एक नाबालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तंत्र विद्या के लिए जलती चिता से युवक की खोपड़ी चुराई थी. आरोपी अपनी प्रेमिका और माता-पिता को वश में करना चाहता था, जिसके लिए उसने एक बाबा से संपर्क किया. बाबा ने आरोपी को सलाह दी कि प्रेमिका और माता-पिता को वश में करने के लिए जलती चिता से युवक की खोपड़ी चाहिए. मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का है.

हरकत सीसीटीवी में कैद
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली निवासी शुभांशु की पेट की बीमारी के कारण मौत हो गई थी. परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में कर दिया. बाद में किसी ने परिजनों को सूचना दी की कुछ लोगों ने चिता से युवक का सर चोरी कर लिया है. परिजनों ने थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत की तो पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन संदिग्ध शमशान घाट की ओर दिखाई दिए. वे हाथ में कुछ श्मशान घाट से ले जाते हुए कैद हो गए. पुलिस ने आज इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

जब इस मामले की जांच करते हुए पुलिस बाबा के घर पर पहुंची तो हैरान रह गई. बाबा के घर पर कई महिलाओं और अन्य की तस्वीर रखी थीं. पकड़े गए आरोपी पुरानी चुंगी कोटला मेवातियान निवासी अमान पुत्र जाहिद ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका और माता-पिता को वश में करना चाहता था. इसे लेकर उसने तांत्रिक अवधेश शर्मा से संपर्क किया. तांत्रिक ने आरोपी युवक को जलची चिता से खोपड़ी लाने की सलाह दी.

क्या बोली पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पहचान कर जब आरोपियों के यहां दबिश दी तो हैरान रह गई. बाबा के यहां हड्डियां, चिता की राख और 60 से 70 महिलाओं और अन्य लोगों के फोटो रखे थे. तंत्र क्रिया की अन्य सामग्री भी मौके पर मिली. नगर सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शमशान घाट में जलती चिता से मानव खोपड़ी चोरी का मामला प्रकाश में आया था. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. इस पुलिस मामले में पुलिस ने एक नाबालिक सहित तीन को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चिता की राख, चाकू बरामद हुआ है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *