फास्ट फूड नहीं, देसी फूड जीत रहा दिल! बहराइच में छाई उड़द दाल की स्पेशल बड़ी
Last Updated:
बहराइच के फूडीज़ के बीच इन दिनों एक खास ठिकाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है – ज्योति फूड कॉर्नर. यहां मिलने वाली गरमा-गरम उड़द दाल की बड़ी अपने खास स्वाद और जायके के लिए शहरभर में चर्चा में है. खास विधि से तैयार …और पढ़ें
हाइलाइट्स
- ज्योति फूड कॉर्नर की उड़द दाल की बड़ी लोकप्रिय
- बड़ी का स्वाद लाजवाब, कीमत मात्र ₹15
- बहराइच में पानी टंकी चौराहे के पास मिलता है
बहराइच: बहराइच में इन दिनों ज्योति फूड कॉर्नर जमकर धूम मचा रहा है, जहां पर आपको उड़द दाल की बड़ी गरमा-गरम खाने को मिल जाती है, जिसको कुछ खास तरीके से उड़द की दाल को पीसकर हींग मसाले डालकर बनाया जाता है. वहीं, अगर कीमत की बात करें तो आपको 15 रुपए पीस के हिसाब से चटनी के साथ में दी जाती है, जो अब शहरवासियों को खूब पसंद आ रही है. लंबे समय तक याद रहता है इसका स्वाद.
वैसे तो पहले जमाने के लोग घर-घर में इस डिश को बनाकर उपयोग करते थे, जिसको आप अपने घर में दादी-नानी से पूछ कर बड़े आराम से बना सकते हैं. फटाफट नोट कर लें रेसिपी—इस बड़ी को बनाने के लिए आपको रात को ही उड़द की दाल को आवश्यकता अनुसार पानी में भिगो देना होता है. फिर सुबह जब दाल अच्छे से फूल जाती है, तो उसका छिलका उतारकर आवश्यकता अनुसार नमक और हींग डालकर इसे अच्छे से मिक्स किया जाता है. इसके बाद तेल या घी में इसे फ्राई किया जाता है. लेकिन, एक बात का ध्यान रखें—फ्राई करने से पहले अगर आप बड़ी के बीच में एक छोटा होल कर दें, तो ये अच्छे से फ्राई हो जाती है और कच्ची नहीं रहती. फ्राई हो जाने के बाद आप इसे डायरेक्ट पकौड़ी की तरह खा सकते हैं या फिर दही में डुबोकर बड़ियां बनाकर भी इसका आनंद ले सकते हैं.
बहराइच में यहां लें बड़ी का स्वाद!
अगर आप खुद से यह डिश बनाना नहीं चाहते और झंझट से बचना चाहते हैं, तो आपको बहराइच शहर आना पड़ेगा. यहां शहर के पानी टंकी चौराहे के पास, सीडीओ आवास के बाहर बी2 बाजार में आपको ज्योति पाठक नाम की महिला का ज्योति फूड कॉर्नर मिल जाएगा. यहां पर गरमा-गरम उड़द दाल की बड़ी मात्र 15 रुपए प्रति पीस में चटनी के साथ मिलती है. स्वाद ऐसा कि एक बार खाकर आप बार-बार खाने का मन बनाएंगे. अगर कभी बहराइच आएं, तो ज्योति फूड कॉर्नर की यह खास बड़ी जरूर चखें.