बंद होने वाला है बांके बिहारी का मंदिर? नहीं कर पाएंगे अब दर्शन! वायरल हो गया ये पोस्ट, जानें क्या है सच्चाई?

0
बंद होने वाला है बांके बिहारी का मंदिर? नहीं कर पाएंगे अब दर्शन! वायरल हो गया ये पोस्ट, जानें क्या है सच्चाई?


Last Updated:

UP News: मथुरा में बना ठाकुर बांके बिहारी मंदिर तीन साल के लिए बंद होने वाला है. अगर आपको सोशल मीडिया के जरिए ये पता चले तो आप क्या करेंगे. झट से बैग पैक करेंगे और बिहारी जी के दर्शन के लिए निकल जाएंगे. मगर, ठह…और पढ़ें

बांके बिहारी का मंदिर.

हाइलाइट्स

  • मंदिर बंद होने की खबर महज अफवाह है.
  • मथुरा जिलाधिकारी ने खबर को झूठा बताया.
  • श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकते हैं.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर है, जो देश ही दुनिया में भी फेमस है. यहां बांके बिहारी जी की सेवा पूजा बाल रूप में की जाती है. मंदिर में बाल रूप होने के कारण सेवायत पुजारी के साथ-साथ यहां आने वाले भक्त भी उन्हें लाड़ लड़ाये बिना नहीं रह पाते. यहां ठाकुर जी का विग्रह इतना सुंदर है कि कोई भी व्यक्ति इसे एक बार देख ले तो इस विग्रह के अंदर ही खो जाता है. मगर, अब कई जगह अफवाहों का बाजार गर्म हैं कि मंदिर 3 साल के लिए बंद होने वाला है. इसे लेकर एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जब प्रशासन ने जांच पड़ताल की तो सच हैरान करने वाला था. आइए जानते हैं सबकुछ…

दरअसल, जब ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पर कॉरिडोर बनाए जाने की जानकारी सामने आई. उसके बाद से ही मंदिर बंद होने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें 3 साल के लिए मंदिर बंद होने की बात कही गई. जब प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सच पता लगाने का ठान लिया.

सुहागरात पर दिया था दूध, बदल गया था दूल्हे का मूड, अब खुला दुल्हन का ‘फूफा’ वाला राज

अब सामने आया कि बांके बिहारी जी का मंदिर बंद होने की बात महज एक अफवाह है. मथुरा जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट, जिसमें ठाकुर बांके बिहारी मंदिर बंद होने की बात कही गई है. वह बिल्कुल गलत और झूठी अफवाह है. ऐसा कुछ भी नहीं है. मंदिर जिस वक्त खुलता था, अब भी खुल रहा है.

वहीं जब इस बारे में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी निखिलने बताया कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हुआ वो झूठा है. मंदिर बंद नहीं है और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला हुआ है. साथ ही मंदिर पर श्रद्धालु लगातार अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

बंद होगा बांके बिहारी का मंदिर? नहीं कर पाएंगे अब दर्शन! वायरल हो रहा ये पोस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *