बच्चों और महिलाओं को गर्मियों में रहना है सतर्क, यह समस्या कर रही है परेशान

0
बच्चों और महिलाओं को गर्मियों में रहना है सतर्क, यह समस्या कर रही है परेशान


Last Updated:

गर्मियों में स्किन में कई तरीके की परेशानियां देखी जाती है, जिला अस्पताल के सीएमएस व स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर शक्ति बसु बताते हैं कि इस वक्त ड्राई हीट चल रही है ऐसे में स्किन में घमौरी, इचिंग वाली समस्याएं प्रमुख …और पढ़ें

X

इस तरह की हो रही समस्या तो डॉक्टर की माने सलाह 

कन्नौज. गर्मियों में स्किन में कई तरीके की परेशानियां देखी जाती है, जिला अस्पताल के सीएमएस व स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर शक्ति बसु बताते हैं कि इस वक्त ड्राई हीट चल रही है. ऐसे में स्किन में घमौरी, इचिंग वाली समस्याएं प्रमुख रहती है. वहीं जो महिलाओं घर पर रहने वाली होती उन पर फंगल इन्फेक्शन देखा जाता है. पुरुष वर्ग जो धूप में निकलते हैं उन्हें भी सूर्य की किरणें उनकी स्किन को डैमेज कर सकती हैं, जिसमें झाइयां,  कालेपन की समस्या, हाथ पर और चेहरे पर झाइयां जैसी समस्याएं हो सकती है. इसके लिए थोड़ी सी जानकारी और सावधानी इस समस्या को काफी हद तक नहीं होने देगी. इसके लिए धूप में निकलने से वैसे तो बचना चाहिए, लेकिन निकलते समय कॉटन के हल्के कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए. दिन में दो बार नहाना चाहिए. वहीं खाने में कैलोरी युक्त हल्का भोजन करना चाहिए.

कौन सी हो सकती समस्या

गर्मियों में स्किन पर घमौरियां, इचिंग जों धूप से डैमेज चेहरे पर झाइयां, हाथों पर झाइयां, बच्चों में फोड़े फुंसी और गर्मी के कारण उनमें पस वाली समस्या महिलाओं में उनके शरीर पर गुप्त स्थान या आसपास फंगल इन्फेक्शन छोटे-छोटे लाल दाने, रैशेज जैसी समस्या हो सकती है.

क्या करें उपाय

गर्मियों में स्किन की समस्या से बचने के लिए कोशिश करें कि धूप के समय घर से बाहर न निकले लेकिन अगर जाना हो तो फिर कॉटन के हल्के वस्त्रो का प्रयोग करें, वस्त्र ऐसे होने चाहिए जिनमें हवा पास हो सके, सर चेहरे और हाथों को ढक कर चलना चाहिए, जिससे धूप से त्वचा को ज्यादा नुकसान ना हो, वही शरीर को नम रखने के लिए अच्छे पेय पदार्थ का प्रयोग करना चाहिए, खाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए, खाने में वसा प्रोटीन व मसाले वाली चीज नहीं लेनी चाहिए, उसकी जगह कैलोरी युक्त हल्का भोजन करना चाहिए.

क्या बोले एक्सपर्ट

लोकल 18 से बात करते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर शक्ति बसु बताते हैं कि गर्मियों में स्किन में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. वर्तमान समय में ड्राई हीट चल रही है ऐसे में घमोरियां इचिंग और धूप से स्किन डैमेज हो सकती है. थोड़े से फुंसी होने पर बच्चों में उसे चीज का विशेष ध्यान रखने वाला रहता है कि उसमें पस ना होने पाय ऐसे में इसकी साफ सफाई और शरीर की साफ सफाई करना बहुत जरूरी रहता है. घर से बाहर निकलते समय शरीर पूरा ढका रहना चाहिए, हलके कॉटन के कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए. खाने में हल्का कैलोरी युक्त भोजन करना चाहिए, संभव हो तो दिन में दो बार स्नान जरूर करें.

homelifestyle

बच्चों और महिलाओं को गर्मियों में रहना है सतर्क, यह समस्या कर रही है परेशान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *