बढ़ेगा रोमांस, आएगी बहार…मेष राशि में आज बनेगा सौभाग्य योग

0
बढ़ेगा रोमांस, आएगी बहार…मेष राशि में आज बनेगा सौभाग्य योग


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 June 2026 : दैनिक राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह आज आपको जोश, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़ने की शक्ति देंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि सुबह उठकर थोड़ा टहलें. प्यार और रिश्तों में मधुरता और रोमांस बढ़ेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज सौभाग्य योग बनेगा. रुके हुए कार्य को गति मिल सकती है. नौकरी और व्यवसाय में नए ऑप्शन मिल सकते हैं. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि दशमी है और नक्षत्र उत्तराभाद्रपद है. करण वणिज और विष्टि है. पक्ष कृष्ण और योग आयुष्मान है. आज सूर्योदय 5:22 पर और सूर्यास्त 7:18 पर होगा. आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई भी नहीं है. कोई भी मांगलिक या शुभ काम नहीं करें. अशुभ समय राहुकाल 12:20 से लेकर 2:04 दोपहर तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करना अच्छा परिणाम नहीं देता है. आज दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि स्वामी के स्वामी ग्रह मंगल आपको जोश, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़ने की शक्ति देंगे. चंद्रमा पंचम भाव में गोचर करेंगे, जिससे बुद्धि, संतान, शिक्षा, प्रेम संबंध और रचनात्मक कार्यों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. सूर्य आपको पराक्रम और संचार कौशल को मजबूत करेंगे, जिससे महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं. आज का दिन आत्मविश्वास की वजह से कार्यों में सफलता मिलेगी और दिन उत्साह और ऊर्जा में रहेगा.

कैसी रहेगी सेहत
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. अधिक मसालेदार भोजन से बचें, अन्यथा पेट संबंधित परेशानी हो सकती है. योग और व्यवयाम करें. सुबह उठकर थोड़ा टहलें. प्यार और रिश्तों में मधुरता और रोमांस बढ़ेगा. पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव या नया आकर्षण मिल सकता है. परिवार में ख़ुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार के साथ मनोरंजन या किसी अन्य आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

इनकी करें पूजा
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के अच्छे योग बन सकते हैं. निवेश और बचत संबंधी योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं. सट्टा या जोखिम लेने वाले निवेश से सावधानी से बचें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना होगी. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा.  व्यापार में नए विचार लाभ दिला सकते हैं. भगवान गणेश की पूजा करें.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *