बरेली हिंसा के 3 मास्टरमाइंड, एक तो मौलाना तौकीर ही है, फिर दो और कौन?

0
बरेली हिंसा के 3 मास्टरमाइंड, एक तो मौलाना तौकीर ही है, फिर दो और कौन?


Last Updated:

Maulana Tauqeer Raza News: आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद में गिरफ्तारी के खिलाफ मौलाना तौकीर रजा ने वीडियो जारी किया. जिसमें मौलाना ने लोगों को बरेली शहर के इस्लामिया ग्राउंड में एकत्रित होने को कहा था. इसके बाद पुलिस ने मौलाना को समझाया-बुझाया तो शुरुआती दौर में मान गया.

बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड है मौलाना तौकीर.

बरेलीः आई लव मोहम्मद के पोस्टर विवाद को लेकर बीते शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद बरेली में हुई हिंसा की जांच में पुलिस लगातार जुटी हुई है. इस दौरान कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. साथ ही कई नाम भी सामने आ रहे हैं, जिसने इस हिंसा को भड़काने का काम किया और इसकी प्लानिंग की. अभी तक की पुलिस की जांच में कई नाम सामने आए हैं, जिसमें से तीन नाम सबसे प्रमुख हैं. एक नाम तो मौलाना तौकीर रजा का है, जिसके वीडियो के कारण बरेली में हिंसा फैली. हालांकि अभी वो जेल की सलाखों के पीछे है. इसके अलावा जो दो नाम शामिल हैं, उनमें नदीम और नफीस है. पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार कर लिया है और नफीस की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

मौलाना तौकीर की क्या थी भूमिका?
आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद में गिरफ्तारी के खिलाफ मौलाना तौकीर रजा ने वीडियो जारी किया. जिसमें मौलाना ने लोगों को बरेली शहर के इस्लामिया ग्राउंड में एकत्रित होने को कहा था. इसके बाद पुलिस ने मौलाना को समझाया-बुझाया तो शुरुआती दौर में मान गया. लेकिन शुक्रवार को जैसे ही जुम्मे की नमाज खत्म हुई कुछ लोग भीड़ बनाकर इस्लामिया ग्राउंड की तरफ बढ़ने लगे. हालांकि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो पत्थरबाजी करने लगे. इस दौरान मौलाना इधर-उधर छिपता रहा. हालांकि बाद में मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

नदीम भी बरेली हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड
बरेली पुलिस ने जिस नदीम को गिरफ्तार किया है, वो मौलाना तौकीर का लेफ्ट हैंड माना जाता है. अभी तक की जांच में सूत्रों के जरिए पता चला है कि नदीम ही वह शख्स था, जिसने लोगों को व्हाट्सएप कॉल करके हिंसा के लिए बुलाया था. नदीम की ही प्लानिंग थी की बरेली में करीब 40 हजार लोगों को एकत्रित किया जाए. ये सभी लोग 100-100 के ग्रुप में 390 मस्जिदों में रहेंगे. हालांकि पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार कर लिया है. अभी उससे पूछताछ की जा रही है.

मौलाना के लिए पैसे लाता था नफीस!
बरेली के सिविल लाइंस में नावेल्टी प्लाजा में बने कॉम्प्लेक्स का किराया नफीस वसूलता था और वह सारा पैसे मौलाना तौकी के पास जाता था. बरेली में नावेल्टी प्लाजा मार्केट में बने एक कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में तौकीर रजा का पार्टी कार्यालय है, जिसे उसका खासमखास नफीस देखता है और इन दुकानों का किराया भी वही वसूलता है. यानी सारा किराया वक्फ के नाम पर तौकीर रजा खान के पास जाता है. नफीस शुक्रवार से ही फरार है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बरेली हिंसा के 3 मास्टरमाइंड, एक तो मौलाना तौकीर ही है, फिर दो और कौन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *