बस्ती के युवक को सीधे राष्ट्रपति भवन से आया बुलावा, 15 अगस्त पर बना VIP गेस्ट

0
बस्ती के युवक को सीधे राष्ट्रपति भवन से आया बुलावा, 15 अगस्त पर बना VIP गेस्ट


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के युवक आकाश ने अपने 7 साथियों के साथ मिलकर भगवान राम से जुड़ी ऐतिहासिक और विलुप्त होती ‘मनोरमा नदी’ को बचाने का बीड़ा उठाया. लगातार 4 महीने तक श्रमदान कर 400 मीटर नदी की सफाई करने वाले आकाश की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ में कर चुके हैं. अब आकाश को 15 अगस्त के राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण मिला है.

Zoom

बस्ती के इस युवक के समाज सेवा से प्रभावित हो कर राष्ट्रपति भवन से बुलावा आया है.

बस्ती: यूपी के बस्ती जिले की मिट्टी में पले-बढ़े एक युवा ने अपनी मेहनत और लगन से वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो बड़े-बड़ों का सपना होता है. गांव की गलियों से शुरू हुई इस युवक की कहानी की गूंज अब सीधे दिल्ली के राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई है. बस्ती के हरैया तहसील क्षेत्र के लजघटा गांव के रहने वाले आकाश गुप्ता ने ऐतिहासिक मनोरमा नदी को बचाने की जो मुहिम शुरू की थी, उसे अब पूरा देश सलाम कर रहा है. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने के लिए आकाश को राष्ट्रपति भवन से विशेष निमंत्रण पत्र मिला है.

भगवान राम के पुत्रेष्ठी स्थल से जुड़ी पौराणिक मनोरमा नदी धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खो रही थी. लोग इसे भूलने लगे थे. इसी बीच युवा आकाश गुप्ता ने अपने सात साथियों के साथ मिलकर इस नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया. आकाश और उनकी टीम ने लगातार चार महीने तक बिना रुके श्रमदान किया. कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने करीब 400 मीटर तक नदी की पूरी तरह से सफाई कर दी. इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया.

मन की बात में पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ
एक छोटे से गांव से शुरू हुई जनभागीदारी की इस मुहिम का शोर जब दिल्ली पहुंचा, तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए. पीएम मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) में आकाश और उनकी टीम के प्रयासों की जमकर सराहना की थी और इसे पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया था.

गांव में जश्न का माहौल
अब इसी मुहिम के नायक आकाश गुप्ता को राष्ट्रपति भवन से 15 अगस्त के समारोह का निमंत्रण मिला है. जैसे ही पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों ने आकाश को यह निमंत्रण पत्र सौंपा, उनके गांव लजघटा और पूरे बस्ती जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. आकाश के परिवार और साथी इसे पूरे जिले के लिए एक ऐतिहासिक पल बता रहे हैं. इस मौके पर गौरवान्वित सोशल वर्कर आकाश गुप्ता ने कहा, ‘राष्ट्रपति महोदया द्वारा मिले इस सम्मान से मैं निशब्द हूं. यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरी पूरी टीम और बस्ती जिले के हर नागरिक का है. हमारी यह मुहिम यहीं नहीं रुकेगी, हम पर्यावरण और मनोरमा नदी के संरक्षण के लिए आगे भी निरंतर कार्य करते रहेंगे.’

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *