बहन के घर आया भाई स्वीमिंग पूल में गया नहाने, पानी के अंदर आ गया हार्ट अटैक

0
बहन के घर आया भाई स्वीमिंग पूल में गया नहाने, पानी के अंदर आ गया हार्ट अटैक


Last Updated:

Noida ATS Society News: नोएडा में सेक्टर 104 की एटीएस सोसाइटी से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां रह रही एक महिला का 40 वर्षीय भाई उससे मिलने पहुंचा था. जब उसका भाई सोसाइटी के ही स्वीमिंग पूल में नहाने गया तो उसे हार्ट अटैक आ गया और मौत हो गई.

Zoom

नोएडा के ATS सोसाइटी का मामला.

नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 स्थित एटीएस सोसाइटी में बहन के घर आए 40 वर्षीय व्यक्ति की स्विमिंग पूल में नहाते समय हार्ट अटैक आने के बाद डूबने से मौत हो गई. लाइफगार्ड ने उन्हें तत्काल पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद पूरी ATS सोसाइटी में मातम छा गया है.

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल के अनुसार, अभिषेक प्रसाद (40) गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित आदित्य मेगा सिटी में रहते थे. वह बीती रात सेक्टर-104 स्थित एटीएस सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन के घर आए थे. रविवार को वह सोसाइटी के स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गए थे.

पुलिस के मुताबिक, स्विमिंग पूल में नहाते समय अभिषेक अचानक पानी में तड़पते हुए डूबने लगे. वहां मौजूद लाइफगार्ड ने उन्हें तत्काल पानी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *