बहराइच में यहां मिल रहा है किसान का शुद्ध सरसों तेल, स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना
Last Updated:
बहराइच के शहरवासियों को शुद्ध तेल के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. जिले के चिलवरिया क्षेत्र के रहने वाले किसान मुन्ना लाल वर्मा शहर के हुजूरपुर रोड पर वन विभाग कार्यालय से पहले पंचवटी होटल के बगल में किसान मार्ट नाम से दुकान संचालित कर रहे हैं. यहां पर मात्र 210 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से शुद्ध काली और पीली सरसों का तेल उपलब्ध कराया जा रहा है. इस तेल की सबसे बड़ी खासियत इसकी पेराई तकनीक है.
बहराइचः बाजार में मिलने वाले सरसों तेल में मिलावट के डर से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी. बहराइच में यहां किसान मार्ट पर शुद्ध काली और पीली सरसों का तेल उपलब्ध है. चिलवरिया के किसान मुन्ना लाल वर्मा इसे अपने खेतों की सरसों से खास आधुनिक कोल्ड-प्रेस तकनीक द्वारा तैयार करते हैं. पेराई के दौरान तापमान न बढ़ने से इसकी शुद्धता बनी रहती है. अब आप इस तेल की सीधे खरीदारी कर सकते है, फटाफट नोट कर ले पता.
चिलवरिया के किसान का लोगो के लिए शुद्ध तेल का तौफा
बहराइच के शहरवासियों को शुद्ध तेल के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. जिले के चिलवरिया क्षेत्र के रहने वाले किसान मुन्ना लाल वर्मा शहर के हुजूरपुर रोड पर वन विभाग कार्यालय से पहले पंचवटी होटल के बगल में किसान मार्ट नाम से दुकान संचालित कर रहे हैं. यहां पर मात्र 210 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से शुद्ध काली और पीली सरसों का तेल उपलब्ध कराया जा रहा है. इस तेल की सबसे बड़ी खासियत इसकी पेराई तकनीक है. किसान अपने खेत में सरसों तैयार करने के बाद खुद आधुनिक टेक्नोलॉजी की मशीन से इसकी पेराई करते हैं. इस मशीन से तेल निकालते समय हिट पैदा नहीं होती, जिससे तेल की गुणवत्ता शत-प्रतिशत बनी रहती है. यह तेल खाने में बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुँचाता है.
स्वाद के साथ सेहत भी दुरुस्त
दुकान संचालक किसान मुन्ना लाल वर्मा अपने इस तेल की शुद्धता की पूरी गारंटी भी देते हैं। ऐसे में जो लोग मिलावट से बचकर शुद्ध और सेहतमंद तेल खरीदना चाहते हैं, वे हुजूरपुर रोड स्थित किसान मार्टपर जाकर आसानी से शुद्ध तेल खरीद कर सकते हैं. इसके अलावा यहां पर और भी बहुत सारे किस के खेतों उत्पाद सीधे किसान की दुकान पर आपको मिल जाते हैं. जहां पर आप आवश्यकता अनुसार तेल की खरीदारी कर सकते हैं, जहां 1 लीटर की बोतल से लगाकर 5 लीटर तक की बॉटल उपलब्ध रहती है. इसके अलावा आप चाहे तो अपने हिसाब से भी खरीद सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें