बाराबंकी में मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय के लोगों  ने तिरंगा लहरा कर हिंदुस्तान के लगाए नारे

0
बाराबंकी में मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय के लोगों  ने तिरंगा लहरा कर हिंदुस्तान के लगाए नारे


Last Updated:

बाराबंकी में पसमांदा मुस्लिम समुदाय ने ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई. वसीम राईन ने इंडियन आर्मी की कार्रवाई को जरूरी बताते हुए कहा कि इसका हम सब लोग स्वागत करते हैं.

X

यह कार्रवाई देश की एकता और अखंडता को दर्शाती है।

हाइलाइट्स

  • भारतीय सेना की कार्रवाई पर मुसलमानों में खुशी.
  • बाराबंकी में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई.
  • ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की गई.

बाराबंकी: बाराबंकी में पसमांदा मुस्लिम समुदाय ने पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्रवाई का स्वागत किया है. समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी. यह कार्रवाई देश की एकता और अखंडता को दर्शाती है.

ऑपरेशन सिंदूर जरूरी था

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने कहा कि इंडियन आर्मी ने जो ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा है, वो काफी जरूरी था. इसका हम सब लोग स्वागत करते हैं. पहलगाम अटैक के बाद हर हिंदुस्तानी इंडियन आर्मी की तरफ बहुत उम्मीद की निगाह से देख रहा था. आज तमाम लोग हिंदुस्तान में जश्न मना रहे हैं, खुशियां मना रहे हैं. हम ये समझते हैं कि मुल्क को दहशतगर्दी से आजाद करने के लिए ये एक बहुत अहम कदम है.

आतंकवाद और दहशतगर्दी को जड़ से खत्म किया जाए

हम सब चाहते हैं आतंकवाद और दहशतगर्दी को जड़ से खत्म किया जाए, जिससे कि बेकसूरों की जान की हिफाजत हो पाए. हम इस कदम के लिए इंडियन आर्मी को मोदी सरकार को इस बात की मुबारकबाद देते हैं और उम्मीद करते हैं कि दहशतगर्दी को इससे एक बड़ा झटका मिलेगा और पाकिस्तानियों को यह समझना चाहिए कि हिंदुस्तान अब बहुत बड़ी ताकत है. हिंदुस्तान की तरफ अगर आज कोई आंख दिखाने की कोशिश  करेगा, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा.

homeuttar-pradesh

बाराबंकी में मस्जिद के सामने मुस्लिम समुदाय के लोगों  ने तिरंगा लहरा कर हिंदुस्तान के लगाए नारे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *