बारिश, आंधी, तूफान… यूपी के लिए क्यों जारी हुआ मौसम विभाग का ये अलर्ट

0
बारिश, आंधी, तूफान…  यूपी के लिए क्यों जारी हुआ मौसम विभाग का ये अलर्ट


उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली का दौर जारी है. सोमवार (2 जून) को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जहां तीखी धूप का कहर दिखाई देगा. वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया जा रहा है. अनुमान है कि इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. वहीं मंगलवार को कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार (2 जून) को यूपी के पश्चिमी संभाग के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,बहराइच,मेरठ, बिजनौर,गाजियाबाद,गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर,मथुरा,अलीगढ़, आगरा,हाथरस,फिरोजाबाद,इटावा,औरया, जालौन,झांसी, ललितपुर और मुरादाबाद में  गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा. वहीं वाराणसी,लखनऊ, कानपुर,गाजियाबाद,अयोध्या,रामपुर, बरेली समेत अन्य जिलों में तीखी धूप कहर दिखेगा.

यूपी में जारी रहेगा बारिश और धूप का दौर
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में बादलों के आवाजाही के बीच कहीं बारिश तो कहीं तीखी धूप का कहर नजर आएगा. उम्मीद है मंगलवार को प्रदेश के दोनों ही संभाग में बादल छाएं रहेंगे. बारिश की भी संभावना है.

आगरा और अलीगढ़ के साथ इन जिलों में हुई बारिश
यूपी में रविवार को आगरा,अलीगढ़,चित्रकूट,फतेहपुर, गौतमबुद्ध नगर,गाजियाबाद,हमीरपुर,झांसी, कुशीनगर,मथुरा,प्रयागराज और नोएडा में बारिश हुई. वहीं कई जिलों में तीखी धूप ने लोगो को खूब सताया.

वाराणसी सबसे गर्म जिला
यूपी में सबसे ज्यादा तापमान धर्म नगरी काशी में रिकॉर्ड हुआ.यहां अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.इसके अलावा झांसी और बहराइच में तापमान में 41 डिग्री स सेल्सियस के पार रहा.वहीं यूपी के 10 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड हुआ.

शहर  अधिकतम न्यूनतम  AQI
लखनऊ 39.7 28.0  177
आगरा 39.4 22 105
कानपुर   39.3 27.7 125
मेरठ 36.5 25.3 135
वाराणसी 41.8 29.0 88



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *