बारिश की बौछारों से खिला यूपी, हर तरफ काले बदरा और ठंडी हवा…जानें IMD का बड़ा अलर्ट

0
बारिश की बौछारों से खिला यूपी, हर तरफ काले बदरा और ठंडी हवा…जानें IMD का बड़ा अलर्ट


UP Weather News Today: तपती जलती गर्मी और उमस से अब यूपी के लोगों को राहत मिल गई है. रविवार सुबह लोगों की जब आंखें खुली और उन्होंने आसमान की तरफ देखा तो उन्हें सिर्फ काले बादल ही नजर आए. ये नजारा नोएडा से लेकर राजधानी लखनऊ तक दिखा. ऐसे में आज यानी 30 जून को भी मौसम सुहाना बने रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आज से लेकर आने वाले 2 से 3 दिन के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने आने वाले 2 से 3 दिन तक यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान यूपी का हर हिस्सा बारिश की चपेट में रहेगा. वहीं, जुलाई के पहले सप्ताह में यूपी में मानसून काफी मजबूत हो जाएगा. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कच्छ तट पर बने निम्न दाब के क्षेत्र और बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल क्षेत्र में बन रही मौसमी प्रणाली के चलते मानसूनी प्रवाह काफी मजबूत हुआ है. साथ ही, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बने चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर की ओर बढ़ रही पूर्व-पश्चिम मौसमी द्रोणी के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश में मानसून की सक्रियता में तेजी आई है.

नवाबों के शहर का ऐसा हाल
यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां हल्की से लेकर मध्यम तक बारिश होने की उम्मीद है. आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां के लोगों को अभी 2-3 दिन तक गर्मी से राहत रहेगी.

यहां है येलो अलर्ट
कानपुर, इटावा, मथुरा-वृंदावन, इटावा और बिलासपुर में 30 जून से 4 जुलाई तक येलो अलर्ट रहेगा. यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. भदोही, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हरदोई और वाराणसी के लिए भी येलो अलर्ट है. वहीं हमीरपुर में आज तो मौसम उमस से भरा रहेगा. मगर, जुलाई महीना बारिश की फुहारों से शुरू होगा. यहां के लिए 1 जुलाई से 5 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट है. ऐसे में यहां झमाझम बारिश होने की संभावना है. तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. आज की बात करें तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

शहर का नाम अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
लखनऊ 32 24
प्रयागराज 31 24
मेरठ 30 25
वाराणसी 30 25
गाजियाबाद 31 25
नोएडा 30 24
मुरादाबाद 28 25
कानपुर 33 25
बरेली 28 24

मौसम विभाग ने आज के लिए मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, अयोध्या में भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ ही येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. वहीं प्रयागराज के लिए 1 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और 2 से 5 जुलाई तक येलो अलर्ट है. यानी की साफ है कि संगम नगरी के लोगों को भी जल्द ही गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है. झांसी के लोगों के लिए भी अगले कुछ दिन यानी 1 से 4 जुलाई तक राहत भरे होंगे. यहां के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

यहां आज रहेंगे गर्मी से बेहाल
प्रयागराज, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर, देवरिया, बदायूं, अकबरपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, चंदौली, छिबरामऊ, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हाथरस, कन्नौज, महोबा, रामपुर, सीतापुर, टूंडला और उन्नाव के लोगों को अभी भी कोई राहत नहीं मिलने वाली है. इन जिलों के लोगों को बारिश के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. यहां के लोग बेसब्री से इंदद्रेव से बारिश करने की दुआ कर रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *