बिहार में चुनाव.. जोर आजमाइश की तैयारी में यूपी की सियासी पार्टियां..

0
बिहार में चुनाव.. जोर आजमाइश की तैयारी में यूपी की सियासी पार्टियां..


Last Updated:

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत आजमाने की तैयारी कर रही हैं. बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बिहार चुनाव का जिम्मा सौंपा है. सुभासपा और निषाद पार्टी भी बिहार में अपनी जमीन मजबूत करने में लगी हैं.

बिहार में चुनाव.. जोर आजमाइश की तैयारी में यूपी की सियासी पार्टियां..बिहार चुनाव में यूपी की सियासी पार्टियां दिखाएंगी दम
लखनऊ. बिहार में अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले सभी राजनीतिक दल जमीनी समीकरण साधने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में दमदार उपस्थिति रखने वाले दलों के साथ ही उत्तर प्रदेश के भी कुछ राजनीतिक दल बिहार में अपना विस्तार करने के लिए प्रयासरत दिख रहे हैं. उत्तर प्रदेश में सत्ता चला चुकी बहुजन समाज पार्टी भी ऐसे दलों में शामिल है जो बिहार में पार्टी का विस्तार करना चाहती है. सुभासपा और निषाद पार्टी भी बिहार में अपनी जमीन मजबूत करने में लगी हुई है.

एक तरफ बिहार में जहां 2025 के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं वहीं उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. उत्तर प्रदेश में एक्टिव रहने वाली कई सारी सियासी पार्टियां अब बिहार में अपनी ताकत को आजमाना चाहते हैं. बहुजन समाज पार्टी खासतौर से विशेष रणनीति के तहत बिहार के चुनाव में भाग लेने जा रही है. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती इस बारे में कई सारी मीटिंग भी लखनऊ में कर चुकी हैं. बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बिहार चुनाव का जिम्मा सौंपा है. यह वही, आकाश आनंद हैं, जिनको कुछ महीने पहले बसपा चीफ मायावती ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. हालांकि, अभी हाल ही में आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी हुई है, लेकिन इस बार वो पहले से ज्यादा ताकतवर होकर लौटे हैं. आकाश आनंद के ससुर डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ की भी बसपा में वापसी हो चुकी है. ऐसे में सवाल यही है क्या बहुजन समाज पार्टी जो उत्तर प्रदेश में बहुत ज्यादा अच्छी हालत में नहीं है वह बिहार में क्या सियासी गुल खिलाएगी?

सुभासपा, निषाद पार्टी भी किस्मत आजमाएगी

यही नहीं उत्तर प्रदेश में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी के साथ सत्ता में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निषाद पार्टी भी अपनी किस्मत बिहार में आजमाना चाहती हैं. ओमप्रकाश राजभर लगातार दावा कर रहे हैं कि वह एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और अगर एनडीए टिकट नहीं देगी तो अकेले चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसे भी बहुजन समाज पार्टी के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निषाद पार्टी भी अपनी कोशिश में लग गए हैं. 

बसपा दिखाना चाहती है सियासी ताकत

भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े होकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निषाद पार्टी ने कुछ सियासी अस्तित्व जरुर कमा लिया है लेकिन सवाल यही कि वह अकेले में बिहार के चुनाव में क्या कर पाएंगे हालांकि बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में जोर आजमाइश करके अपनी सियासी ताकत दिखाना चाहेगी। 

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

बिहार में चुनाव.. जोर आजमाइश की तैयारी में यूपी की सियासी पार्टियां..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *