बिहार से माता वैष्‍णो देवी जाने का है प्‍लान, देर किस बात की, कर लो लगेज पैक

0
बिहार से माता वैष्‍णो देवी जाने का है प्‍लान, देर किस बात की, कर लो लगेज पैक


गोरखपुर. अगर आप छपरा बिहार से जम्‍मू या माता वैष्‍णो देवी जाने की का प्‍लान बना रहे हैं लेकिन ट्रेनों में कंफर्म सीट न मिलने की वजह से नहीं जा पा रहे हैं तो ऐसे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. भारतीय रेलवे स्‍पेशल ट्रेन चला रहा है जो साप्‍ताहिक होगी. इस शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
ट्रेन नंबर 05193/05194 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी छपरा से 21 और 28 जुलाई, 2025 दिन सोमवार को तथा शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 23 और 30 जुलाई, 2025 दिन बुधवार को चलेगी.

यह है शेड्यूल

05193 छपरा-शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 और 28 जुलाई, 2025 को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, मशरख से 15.02 बजे, दिघवा दुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.31 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.18 बजे, सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहांपुर 06.06 बजे, बरेली से 07.14 बजे, मुरादाबाद से 08.47 बजे, लक्सर जं. से 10.47 बजे, रूड़की से 11.09 बजे, सहारनपुर से 12.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.57 बजे, अम्बाला कैंट से 14.20 बजे, ढंडारी कलां से 15.56 बजे, जलंधर कैंट से 17.05 बजे, पठानकोट कैंट से 19.10 बजे, कठुआ से 19.50 बजे तथा जम्मूतवी से 21.00 बजे छूटकर शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) 23.05 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में, 05194 शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 23 एवं 30 जुलाई,2025 को शहीद कप्तान तुषार महाजन (उधमपुर) से 00.10 बजे प्रस्थान कर जम्मूतवी से 01.20 बजे, कठुआ से 02.22 बजे, पठानकोट कैंट से 03.10 बजे, जलंधर कैंट से 05.00 बजे, ढंडारी कलां से 06.10 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.50 बजे, रूड़की से 11.27 बजे, लक्सर जं. से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 14.30 बजे, बरेली से 16.02 बजे, शाहजहाँपुर 16.58 बजे, सीतापुर से 19.10 बजे, बुढ़वल से 21.17 बजे, गोंडा से 22.20 बजे, बस्ती से 23.50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.27 बजे, गोरखपुर से 01.20 बजे, कप्तानगंज से 02.17 बजे, पडरौना से 02.57 बजे, तमकुही रोड से 03.32 बजे, थावे से 04.45 बजे, दिघवा दुबौली से 05.42 बजे, मशरख से 06.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 07.20 बजे छूटकर छपरा 08.00 बजे पहुंचेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *