बीवी से था अफेयर, बॉस ने कर्मचारी से करवा दी हत्या, लखनऊ मर्डर केस का खुलासा

0
बीवी से था अफेयर, बॉस ने कर्मचारी से करवा दी हत्या, लखनऊ मर्डर केस का खुलासा


Last Updated:

Lucknow News: लखनऊ में रिकवरी एजेंट कुणाल शुक्ला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है. कुणाल शुक्ला की हत्या उसके ही बॉस ने दूसरे कर्मचारी से करवाई थी. पत्नी से अवैध संबंधों के शक में मा…और पढ़ें

बीवी से था अफेयर, बॉस ने कर्मचारी से करवा दी हत्या, लखनऊ मर्डर केस का खुलासाLucknow News: कुणाल शुक्ला की फाइल फोटो
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिकवरी एजेंट कुणाल शुक्ला की हत्या के मामले में बंथरा पुलिस ने महज 24 घंटे में सनसनीखेज खुलासा किया है. इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि कुणाल की हत्या स्वास्तिक एसोसिएट्स के मालिक विवेक सिंह ने अपने करीबी कर्मचारी वसीम से कराई थी. हत्या की वजह विवेक की पत्नी से कुणाल की बढ़ती नजदीकियां थीं, जिससे नाराज होकर विवेक ने हत्या की साजिश रची.
पुलिस के अनुसार, विवेक सिंह अपनी पत्नी और कुणाल शुक्ला के बीच कथित करीबी संबंधों से नाराज था. स्थानीय लोगों में भी इन संबंधों की चर्चा होने लगी थी, जिससे विवेक और अधिक क्रोधित हो गया. उसने अपने विश्वस्त कर्मचारी वसीम के साथ मिलकर कुणाल की हत्या की योजना बनाई. सोमवार देर शाम विवेक ने कुणाल को स्वास्तिक एसोसिएट्स के ऑफिस में बुलाया और उसे शराब पिलाई. नशे में धुत होकर कुणाल के सो जाने के बाद विवेक ने वसीम को बुलाया. वसीम ने ऑफिस के एक कमरे में रखे सब्बल से कुणाल के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई

मंगलवार सुबह स्वास्तिक एसोसिएट्स के ऑफिस में कुणाल का शव मिलने के बाद बंथरा पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सब्बल को बरामद कर लिया और विवेक सिंह व वसीम को हिरासत में लिया. पूछताछ में वसीम ने बताया कि विवेक ने उसे हत्या के बदले एक घर देने का वादा किया था. दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

इलाके में सनसनी

इस हत्याकांड ने बंथरा और आसपास के इलाकों में सनसनी फैला दी है. स्वास्तिक एसोसिएट्स, जो एक रिकवरी एजेंसी के रूप में काम करती है, के ऑफिस में हुई इस वारदात ने कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया. कुणाल शुक्ला कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत था. बंथरा पुलिस ने दोनों आरोपियों, विवेक सिंह और वसीम, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस इस मामले में अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है. निपुण अग्रवाल ,डीसीपी साउथ, ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य व्यक्ति इस साजिश में शामिल तो नहीं था.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बीवी से था अफेयर, बॉस ने कर्मचारी से करवा दी हत्या, लखनऊ मर्डर केस का खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *