UP Police SI Bharti 2025: यूपी पुलिस में एसआई बनने का आखिरी चांस, फटाफट कर दें अप्‍लाई

0
UP Police SI Bharti 2025: यूपी पुलिस में एसआई बनने का आखिरी चांस, फटाफट कर दें अप्‍लाई


Last Updated:

UP Police SI Bharti 2025: यूपी पुलिस में सब इंस्‍पेक्‍टर बनने का अच्‍छा मौका है, लेकिन खास बात यह है कि आज ही आवेदन की आखिरी तारीख है. अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हो तो कर दें.

UP Police में SI बनने का आखिरी चांस, फटाफट कर दें अप्‍लाईUP Police Sub Inspector SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस में एसआई की भर्तियां.
UP Police SI Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के 4543 पदों के लिए भर्ती निकाली है और अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो आज 11 सितंबर 2025 आवेदन करने का आखिरी दिन है. इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

मार्कशीट और डिग्री अपलोड करना जरूरी

आवेदन करते समय आपको अपनी स्नातक की मार्कशीट और डिग्री अपलोड करना अनिवार्य है.कुछ उम्मीदवारों को ओरिजिनल डिग्री न होने की वजह से परेशानी हो रही थी लेकिन बोर्ड ने इस मामले में राहत दी है.अगर आपके पास ओरिजिनल डिग्री नहीं है तो आप अपनी प्रोविजनल डिग्री या स्नातक की मार्कशीट अपलोड कर सकते हैं. हालांकि बाद में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के दौरान ओरिजिनल डिग्री या मार्कशीट दिखाना जरूरी होगा.

बोर्ड ने क्‍या दिए हैं खास निर्देश

भर्ती बोर्ड ने कुछ साफ-साफ निर्देश दिए हैं जिनका खास ध्‍यान रखना होगा.स्नातक की मार्कशीट अपलोड करना हर हाल में जरूरी है.अगर डिग्री नहीं है तो प्रोविजनल डिग्री अपलोड करें.अगर वह भी नहीं है तो सिर्फ मार्कशीट ही अपलोड की जा सकती है.दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय आपको स्नातक की मार्कशीट के साथ ओरिजिनल डिग्री दिखानी होगी.

ग्रेजुएट होना जरूरी

इस भर्ती के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं जिन्हें पूरा करना होगा.आवेदन करने वाले उम्मीदवार का स्नातक पास होना अनिवार्य है.किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन किया हुआ उम्मीदवार आवेदन कर सकता है.
अगर आपकी डिग्री अधूरी है या आप अभी फाइनल ईयर में हैं तो आप इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे.

ओटीआर में बदलाव का मौका

अगर आपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर लिया है और उसमें कुछ गलतियां हैं, तो आपके पास अपनी जानकारी को ठीक करने का एक मौका है. आप uppbpb.gov.in पर अपने ओटीआर अकाउंट में लॉगिन करके जरूरी बदलाव कर सकते हैं.ध्यान रहे एक बार बदलाव करने के बाद दोबारा संशोधन का मौका नहीं मिलेगा इसलिए सावधानी से अपडेट करें.\

कितने पदों पर वैकेंसी

इस भर्ती के तहत कुल 4543 पद भरे जाएंगे.जिसमें सब इंस्‍पेक्‍टर के 4242 पद,
पीएसी प्लाटून कमांडर के 135 पद,विशेष सुरक्षा बल (SSF) प्लाटून कमांडर के 60 पद और
महिला प्लाटून कमांडर के 106 पद शामिल हैं.

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा. वहां ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.अपनी स्नातक की मार्कशीट या प्रोविजनल डिग्री अपलोड करें और जरूरी शुल्क जमा करें. फॉर्म सब्मिट करने से पहले सारी जानकारी अच्छे से जांच लें, ताकि कोई गलती न हो.आज 11 सितंबर 2025 इस भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी दिन है, इसलिए देर न करें.जल्दी से वेबसाइट पर जाएं.अपना आवेदन पूरा करें और सुनिश्चित करें कि आपकी मार्कशीट या प्रोविजनल डिग्री सही तरीके से अपलोड हो गई है.बाद में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षा के दौरान आपके सारे मूल दस्तावेज तैयार रखें.यह आपके लिए यूपी पुलिस में शानदार करियर शुरू करने का सुनहरा मौका है, तो इसे हाथ से न जाने दें.

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

homecareer

UP Police में SI बनने का आखिरी चांस, फटाफट कर दें अप्‍लाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *