‘बृज में न बिके मांस-मदिरा…’, योगी सरकार से संत प्रेमानंद महाराज ने की अपील
Last Updated:
Premanand Maharaj Video: संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज मथुरा-वृंदावन में शराब और मांस पर रोक लगाने की बात कह रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.
प्रेमानंद महाराज.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में एक बार फिर शराब बंदी की मांग जोर-शोर से उठने लगी है. बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के बाद अब ब्रज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज ने ब्रज के प्रमुख स्थानों पर शराब बंदी की मांग की है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि वृंदावन और मथुरा मंडल बृज चौरासी कोस में मांस न बिके और मदिरा न बिके उन्होंने आगे कहा कि कम से कम इतना तो हो ही जाए, हमारे जो पवित्र क्षेत्र हैं उनमें अपवित्रताएं हट जाए.
उधर प्रेमानंद महाराज की इस मांग का ब्रज के संतो ने समर्थन किया है और फलाहारी महाराज ने इसको लेकर एक पत्र सीएम योगी को लिखा है.पत्र में लिखा है कि आप सनातन हिंदुओं के गौरव हैं और गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं. आप ही बृजवासियों की भावना को समझ सकते हैं, आप ही वह वीर पुरुष हैं जो इस महत्वपूर्ण कार्य को कर सकते हैं. आपसे प्रार्थना है संपूर्ण ब्रज भूमि क्षेत्र में अंडा , मांस, शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कृपा करें जिससे आने वाले यात्रीयों की भावना आहत न हो.
उन्होंने पत्र में लिखकर आगे कहा कि यहां पर भगवान श्री राधा कृष्ण ने अपनी बाल लीलाएं की हैं, माखन चोरी लीला की है, महारास किया है. यदि ब्रजभूमि में मांस , मदिरा बिकेगी तो स्वर्ग में बैठे हुए देवता भी नाराज हो जाएंगे, गौ माता दुखी हो जाएगी. प्रेमानंद महाराज जी और बृज भूमि की साधु संत भी नहीं चाहते कि बृज भूमि के अंदर अंडा, मांस, शराब की बिक्री हो. क्योंकि उनकी भजन साधना में विघ्न होता है, शराब पीकर यहां पर लोग क्राइम करते हैं. साध्वी इंदुलेखा, महामंडलेश्वर रामदास जीमहाराज सहित सभी साधु संत चाहते हैं कि ब्रजभूमि क्षेत्र मास, मदिरा मुक्त हो.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें