‘बेकाबू भीड़ चिल्लाते हुए आई और दुकान फूंक दिया’, परिवार ने बयां किया मंजर

0
‘बेकाबू भीड़ चिल्लाते हुए आई और दुकान फूंक दिया’, परिवार ने बयां किया मंजर


Last Updated:

Bahraich News: यूपी के बहराइच जिले में स्थित एक गांव में रविवार के दिन किशोरी के लापता होने को लेकर बवाल हुआ और लोग इतना आक्रोशित हुए कि लोगों ने एक दुकान को आग के हवाले कर दिया, जिसमें आटा चक्की भी लगी हुई थी. आइए यहां के लोगों से जानते हैं कि उस समय की स्थिति क्या थी.

बहराइच: जहां रविवार के दिन एक ओर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा भारत योग दिवस मना रहा था, तो वहीं बहराइच जिले के एक गांव के लिए 21 जून एक मनहूस घड़ी बन गई. यहां किशोरी के लापता होने को लेकर बवाल हुआ और लोग इतना आक्रोशित हुए कि लोगों ने एक दुकान को आग के हवाले कर दिया, जिसमें आटा चक्की भी लगी हुई थी. बवाल इतना बढ़ा कि तीन-तीन थाने की पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और अब पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है.

लोगों ने बताया डर का वह मंजर
लोकल 18 की टीम जब ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तब लोगों ने पूरी कहानी बताई. शेखवापुर गांव में एक लड़की को भगा ले जाने के मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि पूरे इलाके में भारी बवाल खड़ा हो गया. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों और लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया. नाराज भीड़ ने न सिर्फ कुछ घरों में घुसकर तोड़फोड़ की, बल्कि एक आटा चक्की को भी आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद से गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल बना हुआ है.

दहशत में आया परिवार
आक्रोशित भीड़ ने जिस जगह पर चक्की और दुकान को आग के हवाले कर रही थी, उसी के सामने रहने वाले महेश नाम के शख्स और उसके घरवालों ने बताया कि भीड़ को आते और बवाल करते हुए देखा, तो हमारा पूरा घर दहशत में आ गया था और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर अपने आप को हम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे. भीड़ शोर मचा रही थी और दुकान में आग लगाकर बवाल कर रही थी. बड़ी देर बाद जब पुलिस को सूचना हुई, तब तक लोग बवाल मचाकर जा चुके थे. हालांकि पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला, तब जाकर भीड़ शांत हुई.

आप पूरे गांव में सन्नाटा
पूरी घटना बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के शेखवापुर गांव की है. यह बहराइच शहर से लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूरी पर बसा हुआ गांव है, जहां हिंदू और मुस्लिम की मिली-जुली आबादी रहती है. यहां अब मौजूदा स्थिति यह है कि पूरा गांव सन्नाटे में बदला हुआ है. लोग अपने-अपने घरों में डर के साए में कैद हैं और पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर लगी हुई है कि आगे फिर किसी तरह की कोई घटना ना घट जाए.

पूरा मामला जानिए
यह पूरा मामला दो दिन पहले तब शुरू हुआ, जब गांव की एक लड़की अचानक लापता हो गई. बाद में पता चला कि दूसरे समुदाय का एक लड़का उसे अपने साथ ले गया है. यह बात सामने आते ही लड़की के परिवार और समाज के लोग बहुत नाराज हो गए. मामला अलग-अलग दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बढ़ गया और रविवार को लोगों का गुस्सा हिंसा में बदल गया.

इलाके में तनाव को देखते हुए दरगाह थाने की पुलिस तुरंत भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए गुस्से में आई भीड़ को पीछे खदेड़ा और हालात को संभाला. फिलहाल गांव में दोबारा कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी (PAC) जवान तैनात कर दिए गए हैं. पुलिस अफसरों का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह काबू में है. फिर भी लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *