बेटे को सिगरेट पिलाता है, गंदी औरतों के पास ले जाता है.. पत्नी ने लगाए एक्स हसबैंड पर आरोप

0
बेटे को सिगरेट पिलाता है, गंदी औरतों के पास ले जाता है.. पत्नी ने लगाए एक्स हसबैंड पर आरोप


Last Updated:

मेरठ में एक महिला पुलिस के पास पहुंची और अपने पूर्व पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि उसका पूर्व पति उसके बच्चों को खराब आदतें सिखा रहा है. उसके बड़े बेटे को सिगरेट पिलाता है और गलत औरतों के पास ले जाता है.

Zoom

मेरठ में एक महिला ने पूर्व पति पर लगाए गंभीर आरोप.

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ही अपने बच्चे को अय्याशी की आग में झोंक रहा है, उसे सिगरेट पिला रहा है. तरह-तरह की गंदी चीजें करवा रहा है. दरअसल, एक महिला ने अपने ही एक्स हसबैंड पर बेटे को बिगाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि पति अपनी अय्याशियों में अपने बेटे को शामिल करता है. साथ ही उसे सिगरेट पिलाता है और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल करता है. एक्स पति की करतूतों का वीडियो लेकर पत्नी थाने पहुंच गई, जहां उसने अपने बेटे को वापस दिलाने की मांग कर डाली.

बच्चों को अय्याशियों में शामिल करता है पिता
मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है जहां पर रहने वाली गजला का निकाह कलीम से हुआ था. इन दोनों के तीन बच्चे भी हैं, जिसमें एक बेटा आहद भी है. निकाह के 10 सालों के बाद 2026 में दोनों का समझौते के आधार पर तलाक हो गया .लेकिन तलाक के बाद पति ने अपने ही बच्चों की बर्बादी करना शुरू कर दिया. पत्नी का आरोप है कि बड़े बेटे आहद को पति अपनी अय्याशियों में शामिल करता है. गलत औरतों के पास जाता है और बेटे को सिगरेट भी पिलाता है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम भी कर रहा है.

पत्नी ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
पत्नी इंसाफ की गुहार लगाने थाने पहुंच गई, जहां पर उसने अपने बच्चों को वापस दिलाने की मांग कर डाली. उसने कहा कि पति गलत सोबत में है और बच्चों को खराब कर देगा. ऐसे में उसके बच्चे उसे वापस दिलाए जाएं. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *