बेटे पहुंच गए थाने, बोले- अंकल, मम्मी भाग गईं, मां की आशनाई, बच्चों को रास नहीं आई
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला के बेटों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
हाइलाइट्स
- सहारनपुर में प्रेमी के साथ भागी मां.
- मां के भागने पर बेटे पहुंच गए थाने.
- मां की सहेलियों पर धमकी देने का आरोप.
मां की सहेलियां दे रही हैं धमकी
मां के प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद परेशान बेटे ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. बेटे ने शिकायत पत्र में लिखा है की उसकी मां की तीन सहेलियां उसे जान से मारने की धमकी दे रही हैं. सहारनपुर के गंगोह निवासी 42 वर्षीय विधवा महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई. जाते वक्त वह घर में रखे सारे जेवरात और करीब तीन लाख रुपये नकदी भी ले गई. मां का प्रेमी और उसकी तीन सहेलियों अब बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.
पीड़ित बेटों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. गंगोह कोतवाली पहुंचे महिला के बेटे ने बताया की उसके पिता का कुछ समय पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था. पिता के निधन के बाद उसकी मां का अफेयर मुजफ्फरनगर के रहने वाले एक युवक से शुरू हुआ. कुछ रोज पहले उसकी मां, रिहाना, शहजादी और नूरजहां नाम की महिलाओं के साथ पंजाब गई थी.
बच्चों ने लगाया धमकी देने का आरोप
उन्हें जानकारी मिली कि वो युवक के साथ फरार हो गई है. बेटे का कहना है की जब उसने रिहाना, शहजादी और नूरजहां से अपनी मां के बारे में पूछा तो उन्होंने हम दोनों भाइयों को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिसके चलते वो काफी डरे हुए हैं. बच्चों ने बताया कि आरोपी उनके घर का अन्य सामान भी हड़पना चाहता है और पिता के नाम पर खरीदे गए प्लॉट और संपत्तियों पर भी कब्जा जमा रहा है. वह अब किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं और उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं हैं, जिसके बाद वह बच्चे आज पुलिस के पास पहुंचकर इस मामले में कारवाई की मांग कर रहे है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें